Ram Mandir Construction Cost: अयोध्या राम मंदिर का बजट क्या है? जानें पूरी डिटेल यहां

Ayodhya Ram Mandir Budget: अयोध्या राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। 22 जनवरी 2024 को मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। मंदिर के निर्माण कार्य में अब तक 900 करोड़ खर्च हो चुके हैं। जानिए राम मंदिर का टोटल बजट कितना है।

Ayodhya Ram Mandir Budget: अयोध्या राम मंदिर का निर्माण कार्य 2025 तक पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। जानकारी अनुसार मंदिर बनाने में अब तक 900 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। बता दें श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शुरुआत में मंदिर बनाने में 1,800 करोड़ खर्च होने का अनुमान लगाया था। जिसमें निर्माण, सामग्री, मशीनरी, श्रम और अन्य प्रशासनिक खर्चों की लागत शामिल है। लेकिन ये आंकलन अंतिम नहीं है। रिपोर्ट की मानें तो राम मंदिर का खर्च 3,200 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक, मंदिर में राम भक्तों ने उम्मीद से ज्यादा दान दिया है। जिसमें सबसे ज्यादा दान मुरारी बापू की तरफ से आया है।

Ayodhya Ram Mandir Cost

Ayodhya Ram Mandir Total Cost

जानकारी अनुसार अब तक राम मंदिर को 5500 करोड़ रुपए से अधिक का दान मिल चुका है। जबकि राम मंदिर ट्रस्ट ने लोगों से 900 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य रखा था। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट पर मिली जानकारी के अनुसार अकेले मोरारी बापू ने ही राम मंदिर के लिए 11.3 करोड़ रुपये का दान दिया है। इसके अलावा मोरारी बापू के अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन में मौजूद अनुयायियों ने भी सामूहिक रूप से 8 करोड़ रुपये का दान अलग से दिया है।

End of Feed