Ram Ji Favourite Flower: भगवान राम को बेहद प्रिय है ये फूल, राम दरबार की पूजा में जरूर करें इसे शामिल

Ram Ji Ko Kaun sa Phool Pasand Hai: 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस दौरान सनातन धर्म के लोग अपने घर में भी श्री राम की पूजा-अर्चना करेंगे। जानिए भगवान राम की पूजा में किन फूलों का इस्तेमाल करना चाहिए।

Ram Ji Puja In Ayodhya Temple: भगवान की पूजा में फूल का खास महत्व होता है। या यूं कहें कि फूलों के बिना कोई भी पूजा अधूरी सी लगती है। हर देवी-देवताओं का कोई न कोई फूल सबसे प्रिय होता है। भगवान विष्णु को कमल, शिव जी को धतूरे और हरसिंगार के फूल तो कृष्ण जी को कुमुद और गुलाबे के फूल अत्यंत प्रिय हैं। ठीक ऐसे ही भगवान राम को भी एक फूल अत्यंत प्रिय है। मान्यता है कि इस फूल को श्री राम जी को अर्पित करने से उनकी असीम कृपा प्राप्त होती है। जानिए भगवान राम का प्रिय फूल कौन सा है।

Lord Rama Favourite Flower

Rama Ji Puja In Ayodhya Temple

भगवान राम का प्रिय फूल

भगवान श्रीराम और माता सीता को आप अपनी श्रद्धा से कोई भी फूल चढ़ा सकते हैं। क्योंकि इन्हें सभी प्रकार के फूल पसंद हैं। लेकिन फूल चढ़ाते समय इस बात का ध्यान रखें कि फूल एकदम ताजे होने चाहिए। साथ ही उन्हें कभी भी जमीन पर न रखें। इससे फूल अशुद्ध हो जाते हैं।

End of Feed