Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Time (अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा मुहूर्त): 22 जनवरी 2024 को घर-घर में जय श्री राम के जयकारों की गूंज सुनाई देगी। हर कोई राम की भक्ति के रंग में रंगा नजर आएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन अयोध्या राम मंदिर के गर्भगृह में भगवान श्री राम विराजित होंगे। इस दिन रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस दौरान देश के कई नामी गिरामी लोग मंदिर में मौजूद रहेंगे। जानिए अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।
Ayodhya Ram Mandir Inauguration Date
अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा मुहूर्त 2024 (Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Muhurat 2024)
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकंड का शुभ मुहूर्त निकाला गया है। ये समय 22 जनवरी 2024 को 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक होगा। ज्योतिष जानकारों अनुसार इस मुहूर्त में भगवान राम की प्रतिमा की स्थापना का सभी पर अच्छे प्रभाव पड़ेगा।
आम लोग कब से दर्शन कर सकेंगे? (Ayodhya Ram Mandir Opening Date For Public)
आम लोग 23 जनवरी से अयोध्या राम मंदिर में दर्शन कर सकेंगे। जानकारी अनुसार मंदिर दर्शन का टाइम भी बढ़ेगा। फिलहाल दर्शन का समय सुबह 7 बजे से 11.30 बजे, दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक है। वहीं अयोध्या राम मंदिर में आरती तीन टाइम की जाएगी, जिसका समय सुबह 6:30 बजे, दोपहर 12:00 बजे और शाम 7:30 बजे होगा।
रामलला की मूर्ति किसने बनाई ?
रामलला की मूर्ति को कर्नाटक के प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनाया है। इन्हीं के द्वारा बनाई गई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी।इस मूर्ति में भगवान राम 5 साल के बालक के रूप में नजर आएंगे। इस मूर्ति को गर्भ गृह में रखा जाएगा।
