Aye Malik Tere Bande Hum Lyrics: सुबह के समय बहुत से लोग प्रार्थना करना पसंद करते हैं। प्रार्थना करने से शरीर और आत्मा दोनों में ही ऊर्जा का संचार होता है। स्कूलों में प्रार्थना करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। बच्चों के द्वारा इसलिए प्रार्थना करवाई जाती है। जिससे कि वो पूरे दिन सकारात्मक रहें और उनका मन पढ़ाई में लग रहे। आज हम आपको एक ऐसी प्रार्थना के बारे में बताने जा रहे हैं। जो स्कूल में काफी पुराने समय से हो रही है। यहां देखें इस प्रार्थना की पूरी लिरिक्स।
Aye Malik Tere Bande Hum Lyrics (ऐ मालिक तेरे बंदे हम लिरिक्स)
ऐ मालिक तेरे बंदे हमऐसे हो हमारे करम
नेकी पर चलें
और बदी से टलें
ताकि हंसते हुये निकले दम
जब ज़ुलमों का हो सामना
तब तू ही हमें थामना
वो बुराई करें
हम भलाई भरें
नहीं बदले की हो कामना
बढ़ उठे प्यार का हर कदम
और मिटे बैर का ये भरम
नेकी पर चलें
ये अंधेरा घना छा रहा
तेरा इनसान घबरा रहा
हो रहा बेखबर
कुछ न आता नज़र
सुख का सूरज छिपा जा रहा
है तेरी रोशनी में वो दम
जो अमावस को कर दे पूनम
नेकी पर चलें
बड़ा कमज़ोर है आदमी
अभी लाखों हैं इसमें कमीं
पर तू जो खड़ा
है दयालू बड़ा
तेरी कृपा से धरती थमी
दिया तूने हमें जब जनम
तू ही झेलेगा हम सबके ग़म
नेकी पर चलें
