August Mein Teej Kab Hai: अगस्त में कौन-सी तीज आएगी, क्या रहेगी हरियाली और कजरी तीज 2026 की डेट

August Mein Teej Kab Hai (August 2026 Teej Dates): अगस्त 2026 में तीज कब पड़ेगी। क्या है बड़ी तीज 2026 और छोटी तीज 2026 की डेट। जानें हरियाली और कजरी तीज की सही तारीख, तिथि, पूजा समय।

August Mein Teej Kab Hai (August 2026 Teej Dates): साल 2026 का अगस्त महीना व्रत और त्योहारों के लिहाज से बेहद खास रहेगा। इसी महीने में सावन मास के दो प्रमुख पव्र - हरियाली तीज और कजरी तीज मनाए जाएंगे। हरियाली तीज जिसे छोटी तीज भी कहा जाता है, 15 अगस्त 2026, शनिवार को पड़ेगी। जबकि बड़ी तीज यानी कजरी तीज का व्रत 31 अगस्त 2026, सोमवार को रखा जाएगा। इस तरह अगस्त की शुरुआत सावन की हरियाली के उत्सव से होगी और महीने का समापन भादो की कजरी तीज के व्रत के साथ होगा।

August 2026 Teej Dates, teej 2026 kab hai

अगस्त 2026 में तीज कब मनाई जाएगी, जानें बड़ी तीज और छोटी तीज की सही डेट्स

वैसे तीज के नाम को लेकर अक्सर उलझन रहती है क्योंकि सावन और भादो के महीने में कुल मिलाकर तीन तीज - हरियाली तीज, कजरी तीज और हरतालिका तीज मनाई जाती हैं। तीनों तीज की परंपराएं अलग हैं। बता दें कि वर्ष 2026 में हरतालिका तीज सितंबर में मनाई जाएगी। अगस्त में केवल हरियाली और कजरी तीज के प्रमुख व्रत आएंगे।

End of Feed