अष्टमी किस दिन है 2025 (Ashtami kab hai 2025 september), Ahtami 2025 ka Kanya Puja and Hawan Samay: शारदीय नवरात्र 2025 अब समापन की ओर हैं। 30 सितंबर 2025 को नवरात्र की अष्टमी तिथि है। इस दिन महागौरी का पूजन होगा। साथ ही कन्या पूजन भी किया जाएगा और कई भक्तों के यहां आज के दिन माता रानी के नाम का हवन भी होगा। यहां देखें अष्टमी 2025 का शुभ समय, कन्या पूजन टाइम और हवन कब कर सकते हैं।
अष्टमी 2025 कब है, देखें हवन और कन्या पूजन का शुभ समय, मुहूर्त (Pic: Pinterest)
Ashtami kab hai 2025 September Mein
नोएडा के पंडित पवन शास्त्री के मुताबिक, शारदीय नवरात्र 2025 की अष्टमी तिथि 30 सितंबर को मंगलवार के दिन रहेगी। यह आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी का आरंभ 29 सितंबर को शाम 16:31 बजे से होगा। इस तिथि का समापन 30 सितंबर को मंगलवार के दिन शाम 18:06 बजे पर होगा।
अष्टमी 2025 पर कन्या पूजन का शुभ समय, मुहूर्त
30 सितंबर को मंगलवार के दिन अष्टमी पर कन्या पूजा भी होती है। इसका शुभ समय सुबह 8 बजे से लेकर सुबह 11 बजे तक रहेगा। इस दिन 9 कन्याओं को घर पर बुलाकर उनके चरण धुलें। उनको कलावा, तिलक लगाकर - भोजन कराएं। हलवा, पूरी, चने का प्रसाद रखें। बाद में नकद और भेंट देकर आशीर्वाद लें।
अष्टमी 2025 पर हवन का शुभ समय, मुहूर्त
अष्टमी पर मां दुर्गा के जो भक्त हवन करते हैं उनके लिए इसका शुभ मुहूर्त सुबह 9:30 बजे से लेकर सुबह 11:45 बजे के बीच का रहेगा।
अष्टमी 2025 के अन्य शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 4:37 से 5:25 बजे (स्नान और ध्यान के लिए उत्तम)
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:47 से 12:35 बजे
