क्योंकि... की एक्ट्रेस ने वृंदावन के इस मंदिर में रचाई शादी, बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा टेंपल,

Ashlesha Savant-Sandeep Baswana Wedding: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल फेम कपल अश्लेषा सावंत और संदीप बसवाना अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उन्होंने शादी के लिए भारत ही नहीं दुनिया के सबसे अनोखे मंदिर को चुना था। यह मंदिर पूरी दुनिया का सबसे ऊंचा मंदिर है। इसके साथ ही यह मंदिर इस्कॉन संस्था का ही है। आइए जानते हैं कि मंदिर के अंदर क्या खासियत है।

Ashlesha Savant-Sandeep Baswana Wedding: टीवी इंडस्ट्री के फेमस सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) से शुरू हुआ दो अश्लेषा सावंत और संदीप बासवाना का प्यार 23 साल बाद अपने मुकाम पर पहुंच गया है। दोनों अब शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं। करीब 23 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे से सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा कर लिया है।

चंद्रोदय मंदिर वृंदावन

वृंदावन मंदिर

बीते 16 नवंबर 2025 को इस फेमस कपल ने वृंदावन के एक खास मंदिर में शादी की है। हालांकि ये शादी काफी प्राइवेट थी। इसमें सिर्फ परिवार के और बेहद ही करीबी लोग शामिल थे। कपल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। 16 नवंबर 2014 को ही इस खास मंदिर की आधारशिला तत्कालीन राष्ट्रपति ने रखी थी। इस कारण शादी का यह दिन मंदिर प्रबंधन के लिए भी खास था।

End of Feed