Ashadha Month 2024 Start Date: आषाढ़ महीना कब से शुरू हो रहा है, इसका महत्व क्या है, जानें इस महीने में पड़ने वाले व्रत-त्योहार

Ashadha Month 2024 Start Date: आषाढ़ महीना साल का चौथा महीना है जो जून के महीने में शुरू होता है और जुलाई तक रहता है। ये महीना मानसून के आगमन का संकेत देता है। इस माह में ही चातुर्मास की शुरुआत होती है और चार महीने तक कोई शुभ कार्य नहीं किये जाते। यहां आप जानेंगे आषाढ़ महीना कब से शुरू हो रहा है और इसकी समाप्ति कब होगी। इस दौरान क्या करें और क्या ना करें।

Ashadha Month 2024 Start Date And End Date (आषाढ़ मास कब से कब तक रहेगा): शास्त्रों अनुसार आषाढ़ महीने में भगवान विष्णु और शिव जी की उपासना करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इस महीने में सूर्य देव को जल चढ़ाना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। आषाढ़ में ही भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं जिससे चातुर्मास की शुरुआत हो जाती है। चातुर्मास भगवान विष्णु के शयनकाल को कहते हैं। इस दौरान तीर्थ यात्रा का विशेष महत्व होता है। साल 2024 में आषाढ़ महीना 23 जून से लग रहा है। जानिए इस महीने में क्या करें और क्या नहीं।

ashad

Ashadha Month 2024 Start Date And End Date

आषाढ़ मास कब से कब तक रहेगा 2024 (Ashadha Month 2024 Start Date And End Date)

आषाढ़ महीने का आरंभ 23 जून 2024 रविवार के दिन हो रहा है और इसकी समाप्ति 21 जुलाई 2024 रविवार को होगी। शास्त्रों के अनुसार आषाढ़ महीने में भगवान शिव, श्री हरि विष्णु, मां लक्ष्मी और सूर्य देवी की उपासना का विशेष महत्व होता है।

End of Feed