Shardiya Navratri 2022: कब से शुरू हो रहे हैं शारदीय नवरात्र, जानिए शुभ मुहूर्त व पूजा विधि

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 22, 2022, 06:08 PM IST

Shardiya Navratri 2022 Date And Time: हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 26 सितंबर से होगी और इसका समापन 5 अक्टूबर को होगा। शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है।

Shardiya Navratri 2022: कब से शुरू हो रहे हैं शारदीय नवरात्र, जानिए शुभ मुहूर्त व पूजा विधि
Photo Credit: Instagram

Shardiya Navratri 2022 Shubh Muhurat: मां दुर्गा के भक्तों को पूरे साल शारदीय नवरात्रि का इंतजार रहता है। नौ दिन का यह पर्व शक्ति से भरपूर होता है। मां दुर्गा के भक्तों के लिए यह दिन विशेष होता है। हिंदू धर्म में भी शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व बताया गया है। शारदीय नवरात्रि में नौ दिन तक पूरे देश में माता के जयकारे गूंजते हैं। अश्वनी माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि की शुरुआत होती है।

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल शारदीय नवरात्र की शुरुआत 26 सितंबर से होगी। जिसका समापन 5 अक्टूबर को होगा। यह 9 दिन तक चलते हैं। इस 9 दिन के पर्व में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है और दशमी दिन दशहरा का पर्व मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि मां दुर्गा के नौ रूपों का व्रत विधि विधान से रखने वाले भक्तों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा बनी रहती है। इस दिन लोग विधि विधान से मां दुर्गा की पूजा करते हैं। आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि के शुभ मुहूर्त के बारे में।

जानिए शुभ मुहूर्त

शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक रहेगा। अश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को इसका प्रांरभ 26 सितंबर 2022 3.24 एएम, अश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा समापन 27 सितंबर 2022, 03.08 एएम, अभिजीत मुहूर्त- 26 सितंबर सुबह 11.54 से दोपहर 12.42 मिनट तक। घटस्थापना मुहूर्त – 26 सितंबर 2022, 06.20 एएम- 10.19 एम तक।

शारदीय नवरात्रि डेट व पूजा

- 26 सितंबर 2022, पहला दिन - प्रतिपदा, घटस्थापना, मां शैलपुत्री पूजा
- 27 सितंबर 2022, दूसरा दिन- मां ब्रह्मचारिणी पूजा
- 28 सितंबर 2022, तीसरा दिन- मां चंद्रघंटा पूजा
- 29 सितंबर, चौथा दिन - मां कुष्मांडा पूजा, विनायक चतुर्थी, उपांग ललिता व्रत
- 30 सितंबर, पांचवां दिन - पंचमी, मां स्कंदमाता पूजा
- 1 अक्टूबर, छठा दिन - षष्ठी, माता कात्यायनी पूजा
- 2 अक्टूबर 2022, सातवां दिन - सप्तमी, मां कालरात्रि पूजा
- 3 अक्टूबर 2022, आठवां दिन - दुर्गा अष्टमी, महागौरी पूजा, महानवमी
- 4 अक्टूबर 2022, नौवां दिन - महानवमी, शारदीय नवरात्रि का पारण
- 5 अक्टूबर, दसवां दिन - दशमी, दुर्गा विसर्जन और विजयादशमी (दशहरा)








हाथी पर होकर आएंगी मां दुर्गा सवार

शारदीय नवरात्र की शुरुआत इस बार काफी खास होने वाली है, क्योंकि इस बार इसकी शुरुआत सोमवार के दिन से हो रही है। यह दिन काफी शुभ माना गया है। इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी, जो कई मायनों में हर किसी के लिए काफी शुभ होगा।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

End of Article