Astro Tips: देवी देवताओं की पाना चाहते हैं कृपा तो उनकी पसंद के फूल करें अर्पित, खुल जाएंगे बंद किस्मत के ताले

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 21, 2022, 06:35 AM IST

Flowers For Gods And Goddesses: हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार सभी देवी देवताओं को अलग-अलग रंग के पुष्प प्रिय होते हैं। ऐसे में अगर आप पूजा करते वक्त उन्हें उनकी पसंद के फूल अर्पित करते हैं तो देवी देवताओं की विशेष कृपा हमेशा आपके ऊपर बनी रहती हैं।

Astro Tips: देवी देवताओं की पाना चाहते हैं कृपा तो उनकी पसंद के फूल करें अर्पित, खुल जाएंगे बंद किस्मत के ताले
Photo Credit: Instagram

Gods And Goddesses Favorite Flowers: व्यक्ति परिवार की सुख शांति के लिए देवी देवताओं की पूजा पाठ करता है। हिंदू धर्म के अनुसार हर देवी देवताओं का अपना अलग दिन होता है। जैसे सोमवार को भगवान शिवजी की पूजा की जाती है। मंगलवार को भगवान हनुमान जी की पूजा की जाती है। बुधवार को गणपति बप्पा की पूजा की जाती है। गुरुवार को भगवान विष्णु की, शुक्रवार माता लक्ष्मी का होता है, शनिवार शनिदेव का तो वहीं रविवार के दिन सूर्य देवता की पूजा की जाती। इसी तरह अलग-अलग देवी-देवताओं की पूजा के बाद व्यक्ति उनके पसंद के अनुसार भोग लगाता है। ऐसे ही हर देवी देवताओं को अलग-अलग रंगों की फूल प्रिय होते हैं। ऐसे में अगर आप उन्हें उनकी पसंद के फूल अर्पित करेंगे तो उनका आशीर्वाद हमेशा आपके साथ रहेगा। आइए जानते हैं कि किस देवी देवताओं को कौन से फूल सबसे प्रिय हैं और उन्हें कौन से फूल चढ़ाने चाहिए।

भगवान शिव को अर्पित करें ये पुष्प

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक भगवान शिव को धतूरा, बेलपत्र, शमी का पुष्प बेहद पसंद है। ऐसे में हर सोमवार भोलेनाथ को इन पुष्पों को जरूर अर्पित करना चाहिए। इन पुष्पों को अर्पित करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।

मां दुर्गा को करें ये पुष्प अर्पित

मां दुर्गा की पूजा करते वक्त उनके हाथ में गुलाब का फूल जरूर देखा होगा। इसके अलावा मां दुर्गा को बेला व गुड़हल का पुष्प भी बेहद पसंद है। ऐसे में मां दुर्गा की पूजा अर्चना करते वक्त उन्हें गुलाब के फूल के साथ बेला व गुड़हल का पुष्प जरूर अर्पित करें। इससे हर मनोकामना पूरी होती हैं।

भगवान गणेश जी को चढ़ाएं गेंदे का फूल

ऐसे ही भगवान श्री गणेश की पूजा व आराधना करते समय गेंदे का फूल जरूर चढ़ाना चाहिए। भगवान श्री गणेश जी को गेंदे का फूल अति प्रिय है। गेंदे का फूल भगवान गणेश को चढ़ाने से विशेष कृपा की प्राप्ति होती है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

End of Article