Aries Horoscope 2023: जब भी कोई ग्रह राशि बदलता है तो उसका अच्छा या बुरा प्रभाव हमारे जीवन पर देखने को मिलता है। 31 मार्च को ग्रहों के राजकुमार बुध ने मेष राशि में प्रवेश कर लिया है। बता दें मेष राशि में पहले से राहु भी विराजमान हैं। ऐसे में ये गोचर मेष जातकों के लिए कष्टदायी साबित हो सकता है। 7 जून तक बुध-राहु की इस राशि में युति रहेगी।
Aries Horoscope 2023: 7 जून 2023 तक का समय मेष वालों के लिए भारी
बुध मेष राशि के लोगों के लिए तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं और इनका आपके लग्न भाव में गोचर शुरू हुआ है। ऐसे में ये गोचर आपको अच्छे और बुरे दोनों तरह के परिणाम देगा। आपके लग्न भाव में बुध का गोचर कुछ कार्यों में आपको सफलता दिलाएगा तो वहीं कई चीजों में नुकसान मिलने की भी स्थिति बनाएगा।
व्यापारियों को हो सकता है भारी नुकसान
इस दौरान आपको गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। बिजनेस जातकों को बेहद सावधानी बरतनी होगी। क्योंकि मेष राशि के व्यापारियों के लिए ये गोचर ठीक नहीं है। सड़क दुर्घटना के भी आसार हैं। इसलिए वाहन चलाते समय या यात्रा पर जाते समय सावधान रहना होगा। खासतौर से बिजली के काम करने वाले जातकों को सावधानी बरतनी होगी। धारदार वस्तुओं का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहें।
स्वास्थ्य को लेकर रहें सतर्क
स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। ऐसे में 7 जून तक आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा। किसी भी तरह का तनाव लेने से बचें। वहीं पेशेवर जीवन में आपकी कोई इमेज खराब करने की कोशिश कर सकता है। इसलिए अपना हर काम सावधानी से करें।
7 जून तक मेष जातक करें ये उपाय
प्रतिदिन बुध के बीज मंत्र 'ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः' का जाप करें। भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं। जरूरतमंदों की सहायता करें।
