अध्यात्म

Aaj ka Panchang 01 April 2023: भगवान विष्णु के व्रत का दिन आज, जानिए एकादशी के शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Mar 31, 2023, 07:30 PM IST

Aaj ka Panchang 01 April 2023 in Hindi : आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। एकादशी व्रत भगवान विष्णु के व्रत के लिए बेहद खास माना जाता है। इसके अलावा आज माता लक्ष्मी की पूजा का भी विशेष दिन है। यहां देखिए 01 अप्रैल 2023 की पंचांग और सभी शुभ और अशुभ मुहूर्त।

Image

Panchang Today, 01 April 2023

Aaj ka Panchang 01 April 2023 in Hindi: 01 अप्रैल 2023 का पंचांग- सुजीत जी महाराज- आज चैत्र माह शुक्ल पक्ष की एकादशी है। यह कामदशा एकादशी का पावन व्रत है। श्री गणेश व शिव उपासना का उत्सव है। संकट निवारण हेतु विष्णु भगवान का पावन व्रत है। आश्लेषा नक्षत्र है। सूर्य मीन राशि में है। भगवान कृष्ण जी की उपासना करें।दुर्गासप्तशती का पाठ करें।सिद्धिकुंजिकास्तोत्र व सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 पाठ करें। आज हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ करें । भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। श्री सूक्त के पाठ करने का यह बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में माता दुर्गा जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। सूर्योदय में सूर्य को जल व लाल रोली,चावल व पुष्प से जल दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। आज कई तांत्रिक उपासना होती है। इस समय बंगलामुखी उपासना के लिए भी बेहतर तिथि है। आज माता काली जी की स्तुति करें। इस समय दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। शनिवार की रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य है। इस माह का व्रत भगवान विष्णु को प्रसन्न करने का सबसे सुंदर अवसर है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang)

दिनांक01 अप्रैल 2023
दिवसशनिवार
माहचैत्र , शुक्‍ल पक्ष
तिथिएकादशी
सूर्योदय06:14am
सूर्यास्त06:36pm
नक्षत्रआश्लेषा
सूर्य राशिमीन
चन्द्र राशिकर्क
करणवणिज
योगधृति

आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त (Shubh-Ashubh Muhurta)

शुभमुहूर्तसमयअशुभ मुहूर्तसमय
अभिजीत मुहूर्त11:58 am से 12:40 pm तकराहुकालप्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक
विजय मुहूर्त02:31 pm से 03:26 pm तक
गोधुली मुहूर्त06:41pm से 07:06pm तक
सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article