अध्यात्म

Ank Jyotish Rashifal April 2023: अप्रैल में इन मूलांक वालों की होगी बल्ले-बल्ले, वेतन बढ़ने और प्रमोशन मिलने के प्रबल आसार

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 1, 2023, 07:04 AM IST

Ank Jyotish Rashifal April 2023: अप्रैल महीने में 3 मूलांक वालों की किस्मत चमकने वाली है। अंकज्योतिष राशिफल (Numerology Horoscope) अनुसार इस मूलांक के लोग हर क्षेत्र में सफलता पाएंगे।

Image

Ank Jyotish Rashifal 2023: अप्रैल का अंकज्योतिष राशिफल

Ank Jyotish Rashifal April 2023 (Numerology Prediction For April 2023): अप्रैल 2023 में छाया ग्रह राहु-केतु का प्रभाव रहेगा। क्योंकि अप्रैल साल का चौथा महीना है और अंक ज्योतिष में 4 राहु का नंबर माना गया है। वहीं 2023 का कुल अंक बनता है 7 जो केतु का अंक है। इस महीने में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। वहीं प्राकृतिक आपदाएं भी आएंगी। जिस वजह से कई मूलांक वालों के लिए ये महीना तनाव भरा साबित होगा। लेकिन कुछ ऐसे मूलांक भी हैं जिनसें जुड़े लोगों को ये महीना खूब लाभ भी देगा। जानिए अप्रैल के लकी मूलांक के बारे में।

मूलांक 3 वालों के लिए लकी रहेगा अप्रैल महीना

जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30 होती है उनका मूलांक 3 माना जाता है। इस मूलांक के लोगों के लिए अप्रैल महीना शुभ साबित होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। किसी भी काम में की गई मेहनत रंग लाएगी। आमदनी बढ़ेगी। प्रमोशन के योग हैं। आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

अप्रैल 2023 में मूलांक 4 वालों की खुलेगी किस्मत

जिन लोगों की जन्म तारीख 4, 13, 22 या 31 होती है उनका मूलांक 4 माना जाता है। अंकज्योतिष अनुसार इस मूलांक के लोगों के लिए अप्रैल महीना अच्छा रहेगा। आप अपना हर सपना पूरा कर सकेंगे। आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। इनकम बढ़ेगी। खर्चों पर कंट्रोल कर सकेंगे। विवाहित जातकों के लिए समय अनुकूल है।

मूलांक 6 वालों को अप्रैल में मिलेगी प्रमोशन, बढ़ेगी सैलरी

जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 या 24 होती है उनका मूलांक 6 होता है। इस मूलांक वालों की इस महीने किस्मत चमक उठेगी। आर्थिक मामलों में आप सफल होंगे। मेहनत रंग लाएगी। बिजनेस करने वाले जातकों को अच्छी सफलता हासिल होगी। इस महीने कुछ न कुछ नया सीखने को मिलेगा। बॉस के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article