अध्यात्म

Jadatav-Yoga Horoscope: बुध-राहु की युति से बना अशुभ 'जड़त्व योग', 4 राशियां हो जाएं सतर्क

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 1, 2023, 07:04 AM IST

Jadatav-Yoga Horoscope: मेष राशि में बुध और राहु की युति से इस बेहद ही अशुभ योग का निर्माण हुआ है। जानिए ये योग किन राशि वालों को परेशान करने वाला है।

Image

बुध-राहु की युति से बना अशुभ 'जड़त्व योग' 4 राशियों को होगा नुकसान

Jadatav-Yoga Horoscope: कई बार ग्रहों के गोचरों से कई तरह के योगों का निर्माण हो जाता है। जिनमें से कुछ योग शुभ होते हैं तो कुछ अशुभ। अप्रैल में मेष और राहु की युति से एक बेहद ही अशुभ योग बनने जा रहा है। दरअसल मेष राशि में बुध ने 31 मार्च को प्रवेश किया है और राहु पहले से ही इस राशि में विराजमान हैं। ऐसे में दोनों के एक राशि में साथ होने से जड़त्व योग बन गया है। जानिए इस खतरनाक योग से किन राशियों को परेशानी होगी।

ज्योतिष अनुसार जड़त्व योग का प्रभाव मुख्य रूप से 4 राशियों पर पड़ेगा। इन राशि वालों के जीवन में तमाम परेशानियां आएंगी। ये योग आर्थिक नुकसान, तंगहाली, मानसिक तनाव देगा।

जड़त्व योग 4 राशियों के लिए खतरनाक

मिथुन राशि: राहु और बुध की युति आपके 11वें भाव में होने जा रही है। इस युति का नकारात्मक प्रभाव आपके सामाजिक जीवन पर पड़ेगा। किसी भी तरह का सामाजिक या कार्यक्षेत्र से जुड़ा संबंध बनाते समय आप सावधान रहें। नहीं तो कोई आपको बहला कर गलत रास्ते पर ले जा सकता है। जिससे आपको भारी नुकसान होने की संभावना है।

सिंह राशि: राहु और बुध की युति आपके नवम भाव में हो रही है। इस दौरान मानसिक तनाव ज्यादा रहेंगे। बड़े लोगों से आपके संबंध खराब हो सकते हैं। इस अवधि में लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। यदि व्यापार करते हैं तो इस समय में कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें।

धनु राशि: बुध और राहु की युति आपके पंचम भाव में हो रही है। ये अवधि आपके लिए परेशानी भरी साबित होगी। संतान के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे।

मीन राशि: बुध और राहु की युति आपके दूसरे भाव में होने जा रही है। ऐसे में आपको धन संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं। फालतू चीजों पर धन खर्च हो सकता है। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

जड़त्व योग के दुष्प्रभाव से बचने के उपाय

बुध देव के बीज मंत्र ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः का 108 बार जप करें। किन्नरों को नीले वस्त्र दान करें। भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article