आज आराफात के दिन क्या करना चाहिए, आराफात क्यों खास है, ईद-उल-अजहा से एक दिन पहले रोजा क्यों रखा जाता है

Arafat Ka Roza 2026 : ईद-उल-अजहा से एक दिन पहले आराफात मनाया जाता है। इस बार 27 मई को आराफात का रोजा रखा गया है। आइए जानते हैं कि आराफात के दिन क्या करना चाहिए।

Arafat Ka Roza 2026 : इस्लाम धर्म में आराफात का दिन बेहद पवित्र और फजीलत वाला माना जाता है। यह दिन जुलहिज्जा (जिलहिज्जा) महीने की 9वीं तारीख को आता है और हज के सबसे अहम अरकानों में शामिल माना जाता है। आज 27 मई 2026 को एशियाई देशों के मुसलमान आराफात का दिन मना रहे हैं। वहीं, सऊदी अरब में आज बकरीद है। सऊदी अरब के मक्का में लाखों हाजी मैदान-ए-आराफात में इबादत, दुआ और अल्लाह की याद में मशगूल हैं।

Arafat Ka Roza 2026   आराफात खास क्यों है

आराफात खास क्यों है

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आराफात का दिन रहमत, मगफिरत और दुआओं की कबूलियत का दिन माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन अल्लाह अपने बंदों के सबसे करीब होते हैं और सच्चे दिल से मांगी गई दुआओं को कबूल करते हैं। यही वजह है कि जो लोग हज पर नहीं भी गए हैं, वे भी इस दिन रोजा, इबादत, दुआ और तौबा के जरिए अल्लाह की रहमत पाने की कोशिश करते हैं।

End of Feed