Mulank 1 Ank Jyotish Rashifal 2026: महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा साल 2026, जानिए मूलांक 1 के अंकफल से

Mulank 1 Rashifal Ank Jyotish 2026, Lucky Number 1 Yearly Numberology Prediction in Hindi: जिस भी व्यक्ति का जन्म महीने की महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को होता है उसका मूलांक 1 होता है और अंक 1 के स्वामी सूर्य हैं। मूलांक या जन्मांक 1 वालों के लिए नया साल 2026 कैसा रहने वाला है? आइए जानते हैं।

Mulank 1 Ank Jyotish Rashifal 2026: जिस भी व्यक्ति का जन्म किसी भी वर्ष, किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, वह जन्मांक 1 में आते हैं। इसे ही मूलांक कहा जाता है। अंक 1 के स्वामी ग्रह सूर्य हैं, जो आत्मबल, प्रसिद्धि, राजनीति, भूमि और धन का कारक हैं।

मूलांक 1 का अंकज्योतिष भविष्यफल

मूलांक 1 का अंकज्योतिष भविष्यफल

जन्मांक 1 वाले सुंदर शरीर वाले, सफल और प्रभावशाली होते हैं। ये लोग सेना, पुलिस, सिविल सेवा, राजनीति, प्रबंधन और जमीन से जुड़े व्यवसाय में बहुत ऊंचे मुकाम हासिल करते हैं। साल 2026 के अंकों का योग भी 1 है, जो अंक 3 और अंक 9 का मित्र माना जाता है। यह साल आपके लिए उन्नति, सफलता और नए आयाम गढ़ने वाला रहेगा। आइए जानते हैं कि जीवन के विभिन्न पहलुओं के लिए साल 2026 आपके लिए कैसा रहने वाला है?

End of Feed