अनंत चतुर्दशी 2026 पर अनंत धागा बांधने का शुभ मुहूर्त क्या है, कैसे बनाएं 14 गांठों वाला अनंत सूत्र, जानें बांधने का तरीका

Anant Chaudas Dhaga Bandhne Ka Shubh Muhurat 2026: अनंत चतुर्दशी 2026 पर अनंत धागा कब बांधें? जानें अनंत चौदस पर पूजा का शुभ मुहूर्त, घर पर 14 गांठों वाला अनंत सूत्र बनाने का तरीका और इसे किस हाथ में बांधना चाहिए।

Anant Chaudas Dhaga Bandhne Ka Shubh Muhurat 2026: अनंत चतुर्दशी पर 14 गांठों वाला धागा बांधने की परंपरा है। इसे अनंत सूत्र या अनंत डोरा कहा जाता है। अनंत चौदस पर अगर आप भी श्री हरि की कृपा पाने के लिए यह धागा बांधना चाहते हैं तो इस लेख में जानें कि 14 गांठों वाला अनंत सूत्र कैसे बनाते हैं। इसे किस हाथ में और किस तरीके से बांधा जाता है।

Anant Dhaga Kaise Banaye, Anant Sutra Bandhne Ka Tarika

अनंत चतुर्दशी 2026 पर अनंत धागा बांधने का शुभ मुहूर्त, कैसे तैयार करें घर पर अनंत सूत्र (AI Image)

अनंत चतुर्दशी 2026 कब है

इस साल अनंत चतुर्दशी शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को है। यह दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा से जुड़ा है। इसी दिन गणपति विसर्जन भी होता है। इसलिए त्योहार का नाम सुनते ही बहुत से लोगों को बप्पा की विदाई याद आती है, लेकिन इसी तिथि को अनंत चौदस के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा के बाद 14 गांठों वाला अनंत सूत्र बांधने की भी परंपरा है।

End of Feed