Amla Navami 2024 Date In Hindi: नवंबर में कब है आंवला नवमी, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Amla Navami 2024 Date In Hindi: आंवला नवमी को अक्षय नवमी के नाम से भी जाना जाता है। ये व्रत नवंबर के महीने में आता है। ऐसे में आइए जानते हैं नवंबर के महीने में आंवला नवमी कब है और इसके शुभ मुहूर्त के बारे में।

Amla Navami 2024 Date In Hindi: आंवला नवमी कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन मनाई जाती है। इस व्रत को अक्षय नवमी के पर्व के नाम से भी जाना जाता है। आंवला नवमी के दिन आंवला के पेड़ की पूजा की जाती है और विष्णु भगवान की पूजा की जाती है। इस दिन व्रत भी रखा जाता है। आंवला नवमी के दिन आंवला के पेड़ के नीचे खाना खाने की परंपरा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार आंवला के पेड़ में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। इस दिन आंवला पेड़ की पूजा करने से साधक को पापों से मुक्ति मिलती है। आंवला नवमी का व्रत रखने से साधक को संतान सुख की प्राप्ति होती है। आइए जानें आंवला नवमी कब है और इसके शुभ मुहूर्त के बारे में।

Amla Navami 2024 Date In Hindi (आंवला नवमी 2024 डेट )

आंवला का नवमी का व्रत कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन रखा जाता है। इस तिथि की शुरुआत 09 नवम्बर 2024 को रात्रि 10:45 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन 10 नवंबर 2024 को रात्रि 09:01 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार इस साल आंवला नवमी 10 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा।

End of Feed