Amalaki Ekadashi 2023 Date: सभी व्रतों में श्रेष्ठ माना जाता है आमलकी एकादशी व्रत, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Feb 28, 2023, 11:20 AM IST

Amalaki Ekadashi 2023 Date And Puja Vidhi: आमलकी एकादशी के व्रत का खास महत्व माना जाता है। इस व्रत को करने से भगवान विष्णु की असीम कृपा प्राप्त होती है। जानिए 2023 में कब है आमलकी एकादशी और क्या है इस व्रत की पूजा विधि।

Amalaki Ekadashi 2023 Date, Puja Vidhi: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का खास महत्व माना जाता है। कहते हैं जो व्यक्ति एकादशी व्रत करता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। ये व्रत भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए किया जाता है। वैसे तो साल में कई एकादशी आती हैं लेकिन फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली आमलकी एकादशी खास है। आमलकी का अर्थ है आंवला। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जब श्री हरि विष्णु भगवान ने सृष्टि के निर्माण के दौरान ब्रह्मा जी को अवतरित किया था ठीक उसी समय आंवले के पेड़ को भी धरती पर जन्म दिया था। इस बार आमलकी एकादशी 3 मार्च को पड़ रही है। जानिए इस एकादशी की पूजा विधि और महत्व।

amlaki ekadashi

Amalaki Ekadashi 2023 Date: आमलकी एकादशी कब है, जानें इस व्रत की पूजा विधि।

आमलकी एकादशी 2023 मुहूर्त (Amalaki Ekadashi 2023 Muhurat)

  • आमलकी एकादशी 3 मार्च को है।
  • एकादशी तिथि 2 मार्च 2023 को सुबह 06:39 बजे से शुरू हो जाएगी।
  • एकादशी तिथि की समाप्ति 3 मार्च 2023 को सुबह 09:11 बजे होगी।
  • एकादशी व्रत तोड़ने का समय 4 मार्च को सुबह 06:44 बजे से सुबह 09:03 बजे तक है।
  • पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय सुबह 11:43 बजे का है।

End of Feed