Akshaya Tritiya 2025: मां लक्ष्मी की कृपा के लिए इस मुहूर्त में करें अक्षय तृतीया की पूजा, नोट कर लें शहर अनुसार टाइमिंग

Akshaya Tritiya Puja Muhurat 2025 (अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त 2025): अक्षय तृतीया के दिन माता लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं जो भक्त सच्चे मन से इस दिन पूजा-पाठ करता है उसके जीवन के समस्त दुखों का नाश हो जाता है। लेकिन इस दिन पूजा करने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, चलिए इस बारे में आपको बताते हैं।

Akshaya Tritiya Puja Muhurat 2025 (अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त 2025): अक्षय तृतीया का दिन सनातन धर्म में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। कहते हैं इस दिन से ही सतयुग और त्रेतायुग का प्रारंभ हुआ था। वहीं भगवान विष्णु के नर-नारायण और हयग्रीव अवतार भी इसी शुभ दिन पर अवतरित हुए थे। ब्रह्माजी के पुत्र अक्षय कुमार का अवतरण हुआ था। इसके अलावा वेदव्यास और भगवान गणेश द्वारा महाभारत ग्रंथ को लिखने की शुरुआत भी इसी तिथि पर हुई मानी जाती है। ऐसे में आप समझ ही गए होंगे कि ये दिन कितना ज्यादा खास है। चलिए आपको बताते हैं इस शुभ दिन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहने वाला है।

अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त 2025 (Akshaya Tritiya Puja Muhurat 2025)

अक्षय तृतीया की पूजा का शुभ मुहूर्त 30 अप्रैल 2025 की सुबह 05:41 से दोपहर 12:18 बजे तक रहेगा। इस मुहूर्त में माता लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा बेहद फलदायी साबित होगी।

End of Feed