अध्यात्म

Akshaya Tritiya Puja Vidhi In Hindi: अक्षय तृतीया की सरल पूजा विधि यहां देखें

Akshaya Tritiya 2024 Puja Vidhi In Hindi: अक्षय तृतीया के दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। मान्यता है इनकी पूजा करने से जीवन में धन का कभी अभाव नहीं रहता। यहां जानिए घर पर कैसे करें अक्षय तृतीया की पूजा।

Image

Akshaya Tritiya Puja Vidhi At Home In Hindi

Akshaya Tritiya 2024 Puja Vidhi: अक्षय तृतीया वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस पवित्र और शुभ दिन पर ही भगवान विष्णु के दो अवतार हयग्रीव और भगवान परशुराम जी का जन्म हुआ था। मान्यता ये भी है कि सतयुग और त्रेता युग का प्रारंभ भी इसी दिन से हुआ था। इसलिए ही हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का इतना ज्यादा महत्व माना जाता है। इस दिन विशेष रूप से माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। यहां जानिए अक्षय तृतीया की पूजा विधि विस्तार से।

अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त 2024 (Akshaya Tritiya 2024 Puja Muhurat)

इस साल अक्षय तृतीया पूजा का शुभ मुहूर्त 10 मई की सुबह 5 बजकर 33 मिनट शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा शुभ फलदायी साबित होगी।

अक्षय तृतीया पूजा विधि (Akshaya Tritiya Puja Vidhi In Hindi)

-इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान कर लें और संभव हो तो साफ पीले वस्त्र धारण करें। इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनना अत्यंत शुभ माना जाता है।

-इसके बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा को गंगाजल से शुद्ध करें और अगर व्रत रख रहे हैं तो व्रत करने का संकल्प लें। इसके बाद भगवान विष्णु को तुलसी के पत्ते और पीले फूल चढ़ाएं।

-फिर भगवान की प्रतिमा के समक्ष शुद्ध घी का एक दीपक प्रज्वलित करें और भगवान को धूप-दीप दिखाएं। इसके बाद पीले आसन पर बैठकर विष्णुसहस्त्रानाम और विष्णु चालीसा का पाठ करें। अंत में भगवान विष्णु की आरती करें।

-इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को ककड़ी, खीरा, गेहूं का सत्तू , भिंगे पीले चने का भोग लगाया जाता है। इसके अलावा आप पीले रंग की मिठई का भी भोग लगा सकते हैं।

-इस दिन अनाज का दान करना बेहद शुभ माना जाता है इसलिए अक्षय तृतीया पर अन्न दान जरूर करें। साथ ही गरीबों को भोजन भी कराएं।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article