अध्यात्म

Akshaya Tritiya Par Kya Kharide: अक्षय तृतीया पर सोना ही नहीं इन चीजों की खरीदारी भी मानी है शुभ

Akshaya Tritiya Par Kya Kharide: अक्षय तृतीया का दिन बेहद शुभ माना जाता है। ये दिन विशेष रूप से सोने की खरीदारी से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन यहां हम आपको बताएंगे की सोने के अलावा आप इस त्योहार पर और क्या चीजें खरीद सकते हैं।

Image

Akshaya Tritiya Par Kya Kharide

Akshaya Tritiya Par Kya Kharide (अक्षय तृतीया पर क्या खरीदें): अक्षय तृतीया में अक्षय का अर्थ है जिसका कभी क्षय यानि समाप्ति न हो। वहीं तृतीया का अर्थ तीसरी तारीख से है। सनातन धर्म में अक्षय तृतीया को बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है। इसलिए इस दिन पूजा करने, दान करने और खरीदारी करने का विशेष महत्व होता है। लेकिन विशेष तौर पर इस दिन को सोने की खरीदारी से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन यदि आप किसी कारण इस दिन सोना नहीं खरीद पा रहे हैं तो निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि यहां हम आपको बताएंगे कि सोने के अलावा आप अक्षय तृतीया पर और क्या कुछ खरीद सकते हैं। जिससे आपको सोने की खरीदारी जितना ही पुण्यफल प्राप्त हो सके।

अक्षय तृतीया पर खरीदारी का मुहूर्त 2024 (Akshaya Tritiya Shopping Muhurat 2024)

इस साल अक्षय तृतीया पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त 10 मई की सुबह 04 बजकर 17 मिनट से 11 मई 2024 की सुबह 02 बजकर 50 मिनट तक रहेगा।

अक्षय तृतीया पर क्या खरीदें (Akshaya Tritiya Par Kya Kharide)

अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी का विशेष महत्व होता है लेकिन अगर किसी वजह से आप सोना नहीं खरीद पा रहे हैं तो इस दिन चांदी की खरीदारी भी कर सकते हैं। क्योंकि इस दिन चांदी खरीदना भी बेहद शुभ माना जाता है। अगर आप चांदी भी नहीं खरीद पा रहे हैं तो आप जौ की खरीदारी तो जरूर ही करें। शास्त्रों में जौ को स्वर्ण कहा गया है। इस दिन जौ खरीदें और उसे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें। इसके बाद इसे लाल रंग के साफ कपड़े में बांधकर पैसे रखने वाली जगह पर रख दें। मान्यताओं अनुसार ये उपाय आपको अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने जितना ही फल देगा।

अक्षय तृतीया पर कौड़ी खरीदें

मां लक्ष्मी को कौड़ी बेहद प्रिय होती है। ऐसे में अक्षय तृतीया के अवसर पर कौड़ी जरूर खरीदें। मान्यताओं अनुसार इससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी। इस दिन मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें और कौड़ी उनके चरणों में अर्पित कर दें और अगले दिन कौड़ी को लाल कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी में रख लें।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article