Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया 2026 डेट, देखें 2026 में अक्षय तृतीया कब आएगी

Akshaya Tritiya 2026 date (अक्षय तृतीया 2026 तारीख): अक्षय तृतीया की तिथि बहुत शुभ मानी जाती है। यह पर्व वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन किसी भी नए कार्य की शुरुआत अत्यंत शुभ मानी जाती है। यहां देखें अक्षय तृतीया 2026 की तारीख, अक्षय तृतीया 2026 में कब पड़ेगी।

Akshaya Tritiya 2026 date (अक्षय तृतीया 2026 तारीख): अक्षय तृतीया हिंदू और जैन समुदाय का एक अत्यंत शुभ और पावन पर्व है। मान्यता है कि इस दिन किए गए पुण्य, दान, जप-तप और शुभ कार्यों में ‘क्षय’ नहीं होता। यानी इनका फल कभी समाप्त नहीं होता। इसलिए इस दिन को 'अक्षय' तृतीया कहा जाता है। 2026 में यह पर्व रविवार को पड़ रहा है, जिसके कारण इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। वैसे अक्षय तृतीया वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है।

akshaya tritiya 2026 date

अक्षय तृतीया 2026 डेट इन इंडिया (Pic: iStock)

अक्षय तृतीया 2026 डेट इन इंडिया

  • अक्षय तृतीया 2026 की तारीख: रविवार, 19 अप्रैल 2026
  • वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि शुरू: 19 अप्रैल, 10:49 AM से
  • वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि समाप्त: 20 अप्रैल, सुबह 7:27 AM
  • अक्षय तृतीया 2026 का शुभ पूजा मुहूर्त: 19 अप्रैल को 10:49 AM से 12:21 PM के बीच

End of Feed