Akshaya Tritiya 2024: इस साल कब अक्षय तृतीया, नोट करें आखा तीज की डेट, तिथि और सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के त्योहार का हिंदू धर्म में बहुत ही महत्व है। अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त माना जाता है। इस दिन का पूरा दिन बहुत ही शुभ होता है। नोट करें 2024 में आखा तीज की डेट और अक्षय तृतीया 2024 की डेट, तिथि, तारीख, मुहूर्त की सारी जानकारी।

Akshaya Tritiya Date 2024 (अक्षय तृतीया या आखा तीज कब है ): अक्षय तृतीया हर साल वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। इस वर्ष अक्षय तृतीया 10 मई को होगी। अक्षय तृतीया सोना खरीदने के लिए बहुत शुभ है। इस दिन सोना खरीदने से घर में सौभाग्य आता है। ज्योतिषियों के अनुसार अक्षय तृतीया को स्वयंसिद्ध मुहूर्त भी कहा जाता है। इसका मतलब यह है कि अक्षय तृतीया पर कोई भी शुभ कार्य बिना शुभ मुहूर्त देखे किया जा सकता है।इस दिन पशुराम जयंती भी मनाई जाती है। अक्षय तृतीया को आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा का भी विधान है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से साधक के जीवन में सुख, समृद्धि आती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कब है अक्षय तृतीया और क्या इसका महत्व और शुभ मुहूर्त।

Akshay Tritiya 2024 Date (अक्षय तृतीया या आखा तीज कब है 2024 में)

अक्षय तृतीया का त्योहार हर साल वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के मनाया जाता है। इस साल ये पर्व 10 मई 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन माता लक्ष्मी और विष्णु भगवान की पूजा करने से साधक के घर में धन वैभव आता है।

End of Feed