Akhuratha Sankashti Chaturthi 2025: आज या कल, कब है अखुरथ संकष्टी चतुर्थी? जानें पौष महीने की पहली चतुर्थी की सही तारीख और पूजा के नियम

Akhuratha Sankashti Chaturthi 2025: अखुरथ संकष्टी चतुर्थी गणेश भगवान को समर्पित एक विशेष संकष्टी चतुर्थी है, जो मार्गशीर्ष महीने में आती है। इस दिन भगवान गणेश के अखुरथ स्वरूप की पूजा होती है। तो इस साल अखुरथ संकष्टी चतुर्थी किस दिन है, ये आप यहां से जान सकते हैं। यहां चतुर्थी की सही तारीख के साथ-साथ पूजा के नियमों के बारे में भी बताया गया है।

Akhuratha Sankashti Chaturthi 2025: पौष कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को अखुरथ संकष्टी चतुर्थी मनाई जाती है। ये साल की आखिरी चतुर्थी होती है। इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ गणपति बप्पा की पूजा की जाती है। साथ ही कुछ खास मंत्रों का जाप और कथा भी पढ़ी जाती है। मान्यताओं अनुसार इस संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखने से जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और धन, यश, वैभव के साथ-साथ अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। हालांकि, दिसंबर में अखुरथ संकष्टी चतुर्थी कब है, इस बात को लेकर काफी कंफ्यूजन है। इसकी तारीख आप यहां से जान सकते हैं।

अखुरथ संकष्टी चतुर्थी 2025 (pic credit: canva)

कब है अखुरथ संकष्टी चतुर्थी?

साल 2025 में संकष्टी तिथि 7 दिसंबर की शाम 6:24 बजे शुरू हो रही है। ऐसे में अखुरथ संकष्टी चतुर्थी 2025 में रविवार, 7 दिसंबर को मनाया जाएगा।

End of Feed