Ahoi Ashtami Vrat Kab Hai 2024: अहोई अष्टमी व्रत कितनी तारीख को है? यहां जानें डेट, शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व

Ahoi Ashtami Vrat Kab Hai 2024: अहोई अष्टमी का व्रत कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन रखा जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल अहोई अष्टमी का व्रत कितनी तारीख को है और शुभ मुहूर्त के बारे में।

Ahoi Ashtami Vrat Kab Hai 2024: सनातन धर्म में अहोई अष्टमी के व्रत का बहुत ही खास महत्व है। अहोई अष्टमी का व्रत संतान प्राप्ति के लिए और संतान की लंबी आयु के लिए किया जाता है। अहोई अष्टमी का व्रत माताएं अपने संतान की तरक्की के लिए निजर्ला रहकर करती हैं। इस व्रत के दिन भगवान गणेश की पूजा- अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार अहोई माता को माता पार्वती का ही रूप माना जाता है। अहोई व्रत पूरे दिन भूखे, प्यासे रहकर रखता जाता है और शाम के समय तारों को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल कब रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत और शुभ मुहूर्त के बारे में।

Ahoi Ashtami Vrat Kab Hai 2024 (अहोई अष्टमी व्रत कब है 2024)

अहोई अष्टमी का व्रत हर साल कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल इस तिथि की शुरुआत 24 अक्टूबर को रात 01 बजकर 18 मिनट पर होगा। वहीं इस तिथि का समापन 25 अक्टूबर को रात 01 बजकर 58 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार इस साल अहोई अष्टमी का व्रत 24 अक्तूबर 2024 को रखा जाएगा।

End of Feed