Ahoi Astami Puja Vidhi: आज अहोई अष्टमी पर कैसे करें पूजा, जानिए विधि और शुभ मुहूर्त

Ahoi Astami Puja Vidhi: कार्तिक माह की अष्टमी तिथि पर अहोई अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। आज 13 अक्टूबर को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जा रहा है। यह व्रत माताएं अपने संतान की सलामती के लिए रखती हैं। आइए जानते हैं कि आज अहोई अष्टमी पर पूजन कैसे करें और पूजा करने का शुभ मुहूर्त क्या हैं?

Ahoi Astami Puja Vidhi: आज 13 अक्टूबर 2025, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है, जिसे अहोई अष्टमी के रूप में मनाया जा रहा है। यह पवित्र पर्व माताओं के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह व्रत अपनी संतान की लंबी आयु, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि के लिए किया जाता है। इस दिन माता अहोई और भगवान गणेश का पूजन किया जाता है। माताएं निर्जला उपवास रखकर सायंकाल में तारों को अर्घ्य देकर पूजा सम्पन्न करती हैं। आइए जानते हैं कि आज के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?

Aahoi Ashtami 2025 puja vidhi

अहोई अष्टमी 2025 पूजा विधि (Pic Credit- Canva)

अहोई अष्टमी 2025 का पूजा का शुभ मुहूर्त

अहोई अष्टमी की पूजा का समय प्रदोष काल में होता है, जब तारे दिखाई देते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष अष्टमी तिथि 13 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12:24 बजे शुरू होकर 14 अक्टूबर 2025 को सुबह 11:09 बजे तक रहेगी। पूजा के लिए सबसे शुभ समय सायंकाल में तारों के दर्शन के साथ शुरू होता है। आज के शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं। पूजा मुहूर्त (प्रदोष काल) शाम 5:53 बजे से 7:08 बजे तक और तारों को अर्घ्य देने का समय शाम 6:17 बजे से शुरू होगा। इस समय माताएं तारों को देखकर अर्घ्य देती हैं। यदि स्वास्थ्य कारणों से निर्जला व्रत रखना संभव न हो, तो फलाहार या दूध लिया जा सकता है।

End of Feed