Ahoi Ashtami 2022 Date, Muhurat: जानें कब है अहोई अष्टमी 2022 और क्या है पूजा मुहूर्त, नोट करें तारे दिखने का समय

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 12:02 PM IST

Ahoi Ashtami 2022 Date Kab Hai, Time, Puja Muhurat (अहोई अष्टमी कब है 2022): अहोई अष्टमी का व्रत करवा चौथ के चार दिन बाद कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को आता है। यहां देखें अहोई अष्टमी 2022 की डेट और पूजा करने का समय।

KEY HIGHLIGHTS
  • कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है अहोई अष्टमी का व्रत
  • इस बार 17 अक्टूबर 2022 को रखा जाएगा यह व्रत
  • संतान की दीर्घायु और उज्जवल भविष्य के लिए माताएं रखती है यह व्रत

Ahoi Ashtami 2022 Date, Time, Puja Muhurat in India: हिंदू पंचांग के अनुसार अहोई अष्टमी (Ahoi Ashtami) का व्रत हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। इस बार यह व्रत 17 अक्टूबर 2022 दिन सोमवार को रखा जाएगा। बता दें यह व्रत माताएं अपने संतान की दीर्घायु और उज्जवल भविष्य के लिए रखती हैं। अहोई अष्टमी (Ahoi Ashtami ) को अहोई आठे के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि यह व्रत करने से भगवान शिव और माता पार्वती हर मनोकामना को शीघ्र पूर्ण करते हैं। यदि आप भी अपनी संतान के उज्जवल भविष्य और दीर्घायु के लिए इस बार यह व्रत रखने की सोच रही हैं, तो यहां आप इसकी सही तारीख और पूजा का मुहूर्त जान सकती हैं।

Ahoi Ashtami 2022 Date, Muhurat: जानें कब है अहोई अष्टमी 2022 और क्या है पूजा मुहूर्त, नोट करें तारे दिखने का समय

Ahoi Ashtami Date 2022 in Hindi

हिंदू पंचांग के अनुसार अहोई अष्टमी का व्रत हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। ऐसा कहा जाता है कि इस व्रत को करने से संतान की दीर्घायु होती है। इस बार माताएं अपने संतान की लंबी आयु के लिए अहोई अष्टमी का व्रत 17 अक्टूबर 2022 दिन सोमवार को रखेंगी।

End of Feed