Chanakya Niti: नए साल में रखें आचार्य चाणक्य की इन तीन नीतियों का ध्‍यान, साल भर होती होगी धनवर्षा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 10, 2023, 06:41 AM IST

Chanakya Niti in Hindi: नए साल में मां लक्ष्‍मी का आर्शिवाद और सफलता पाने के लिए आचार्य चाणक्‍य की नीतियों को अपना सकते हैं। आचार्य चाणक्‍य ने कुछ ऐसे व्‍यवहारिक उपाय बताएं हैं, जिसे जीवन में अपनाकर आर्थिक संपननता हासिल की जा सकती है। ऐसे लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • इस साल दिखावा और झूठ का कर दें परित्‍याग
  • गृह-क्लेश रोक देता है तरक्‍की, इससे रहें दूर
  • दिल खोलकर करें दान-पुण्य, धन में होगी वृद्धि


Chanakya Niti in Hindi: नए साल शुरू हो चुका है। यह साल भी लाखों-करोड़ों लोगों के लिए नई उम्‍मीदें लेकर आई है। सभी चाहते हैं, कि साल भर उन पर मां लक्ष्‍मी की कृपा बनी रहे और वे हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर अपने लक्ष्‍य के शिखर पर पहुंचे। अगर आप भी अपने जीवन को सुखमय बनाने के साथ संपन्‍नता चाहते हैं तो इसमें आचार्य चाणक्‍य की तीन नीतियां आपकी मदद कर सकती हैं। चाणक्‍य की नीतियां न तो टोटका हैं और न ही धार्मिक उपाय। यह सिर्फ आचार्य की व्‍यवहारिक नीति है। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि, हर व्‍यक्ति आर्थिक रूप से संपन्‍न होना चाहता है, लेकिन मां लक्ष्मी का आर्शिवाद सिर्फ उसे ही मिल पाती है, जो जीवन के कुछ नियमों का ध्‍यान रखता है।

Chanakya Niti

चाणक्‍य के इन तीन नीतियों का करें पालन, 2023 में होगी धनवर्षा

छोड़ दें दिखावे में धन की बर्बादी

आचार्य चाणक्‍य कहते हैं कि, जो लोग दिखावा करते और झूठ बोलते हैं। उनसे मां लक्ष्मी हमेशा दूर रहती हैं। चाणक्य कहते हैं कि, लोगों को झूठ और दिखावा जैसी चीजों से हमेशा दूर रहना चाहिए। क्‍योंकि ऐसी चीजें व्‍यक्ति को अंधकार की तरफ ही ले जाती हैं। लोग दिखावा और जलन में घर पर मौजूद धन को भी फिजूलखर्ची में बर्बाद कर देते हैं। दिखावा सिर्फ और सिर्फ धन खर्च ही कराता है। जिससे कंगाली आने लगती है।

गृह-क्लेश से रहें दूर

End of Feed