Shankaracharya Jayanti 2023: 2 साल की उम्र में वेदों का ज्ञान, 6 साल में सन्यास, पूरे देश में सनातन धर्म का प्रचार, जानें शिव के अवतार आदि शंकराचार्य की कहानी

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 25, 2023, 12:15 PM IST

Adi Shankaracharya Jayanti 2023: आदि गुरु शंकराचार्य की जयंती हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। जो इस बार 25 अप्रैल को मनाई जा रही है। जानिए कौन थे आदि गुरु शंकराचार्य जिन्हें शिव माना जाता है भगवान शिव का अवतार।

Adi Shankaracharya Jayanti 2023: हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को आदि गुरु शंकराचार्य जी की जयंती मनाई जाती है। इस बार ये तिथि 25 अप्रैल मंगलवार को पड़ी है। गुरु शंकराचार्य का जन्म केरल के कालड़ी में नबुन्दरी ब्राह्मण दंपत्ति के घर हुआ था। आदि शंकराचार्य हिन्दू धर्मगुरु थे। जिन्होंने अद्वैत वेदांत के सिद्धांत को समेकित किया और इसे ऐसे समय में पुनर्जीवित किया जब हिंदू संस्कृति का पतन हो रहा था। गुरु शंकराचार्य को भगवान शिव का अवतार भी माना जाता है। जानिए इनके जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें।

Adi Shankaracharya Jayanti 2023

वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को आदि गुरु शंकराचार्य जी की जयंती मनाई जाती है

गुरु शंकराचार्य ने 2 साल की छोटी सी उम्र में उपनिषद के ज्ञान और वेद प्राप्त किए

ऐसा माना जाता है कि गुरु शंकराचार्य जी ने महज 2 साल की छोटी सी उम्र में ही वेद, उपनिषद का ज्ञान प्राप्त कर लिया था। वहीं 7 साल की उम्र में उन्होंने सन्यासी जीवन में प्रवेश कर लिया था।

End of Feed