14 या 15 जून, कब है अधिकमास की अमावस्या? जानिए सही तिथि, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

Adhik Maas Amavasya 2026: ज्येष्ठ अधिकमास का समापन अमावस्या के साथ होने वाला है। आइए जानते हैं कि साल 2026 के जून महीने में अमावस्या तिथि क्या है।

Adhik Maas Amavasya 2026 Kab Hai : हिंदू पंचांग में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन पितरों के निमित्त तर्पण, दान-पुण्य और पवित्र नदियों में स्नान करने की परंपरा है। साल 2026 में ज्येष्ठ अधिकमास की अमावस्या को लेकर लोगों के मन में तारीख को लेकर असमंजस बना हुआ है कि यह अमावस्या 14 जून को मनाई जाएगी या 15 जून को। पंचांग के अनुसार, इस बार अमावस्या सोमवार के दिन पड़ रही है, इसलिए इसे सोमवती अमावस्या कहा जाएगा।

Adhik Maas Amavasya 2026 Kab Hai   अधिकमास की अमावस्या कब है (1)

अधिकमास की अमावस्या कब है


अधिकमास अमावस्या 2026 कब है

हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ अधिक अमावस्या तिथि की शुरुआत 14 जून 2026, रविवार को दोपहर 12 बजकर 19 मिनट से होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 15 जून 2026, सोमवार को सुबह 8 बजकर 23 मिनट पर होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, व्रत और पर्व के लिए उदया तिथि को विशेष महत्व दिया जाता है। ऐसे में अमावस्या का स्नान, दान और पूजा-पाठ 15 जून 2026, सोमवार को किया जाएगा। सोमवार के दिन अमावस्या होने के कारण इसका महत्व और भी बढ़ गया है।

End of Feed