योगी आदित्यनाथ या अखिलेश यादव, कौन बन सकता है UP का अगला CM? आचार्य गौरव ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणियां

Astrology Prediction for Indian Politics : टाइम्स नाउ नवभारत के 'आई ओपनर' कार्यक्रम में आचार्य गौरव ने भारत की कुंडली, योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव, नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं को लेकर ज्योतिषीय अनुमान साझा किए। जानिए 2027 की राजनीति और बताए गए धार्मिक उपायों से जुड़ी प्रमुख बातें।

Astrology Prediction for Indian Politics : साल 2027 उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिए काफी अहम रहने वाला है। इस साल राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिस पर राजनीतिक दलों के साथ-साथ आम लोगों की भी नजर रहेगी। इस बीच टाइम्स नाउ नवभारत के कार्यक्रम 'आई ओपनर' में आचार्य गौरव ने भारत की कुंडली और देश के प्रमुख नेताओं की ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर भविष्य से जुड़े कई दावे किए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और गृह मंत्री अमित शाह की कुंडली का विश्लेषण किया।

PM Modi, CM Yogi, Akhilesh, Rahul Gandhi पर Acharya Gaurav की चौंकाने वाली भविष्यवाणियां !Eye Opener

आचार्य गौरव के अनुसार, 2027 में ग्रहों की स्थिति उत्तर प्रदेश की राजनीति में योगी आदित्यनाथ के लिए अनुकूल रह सकती है। उन्होंने भारत की कुंडली में चल रही दशा, राहु-केतु के गोचर और आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में संभावित बदलावों पर भी अपनी राय रखी। आइए जानते हैं कि कार्यक्रम में आचार्य गौरव ने किन नेताओं के बारे में क्या ज्योतिषीय अनुमान लगाए और आम लोगों के लिए कौन से उपाय बताए।

End of Feed