Chanakya Neeti in Hindi: आचार्य चाणक्य की नीतिशास्त्र लोगों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती है। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि, जीवन में सफलता आसानी से नहीं मिलती है। इसे पाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। इस संघर्ष के दौरान लोगों को कई उतार-चढ़ाव भी देखने पड़ते हैं। जो लोग इस कठिन रास्ते पर चलते हुए हार मान लेते हैं, वे असफल होते हैं, वहीं जो लोग हार नहीं मानते वे सफलता की सीढ़िया चढ़ते जाते हैं। आचार्य कहते हैं कि, सफलता के रास्ते पर आगे बढ़ते लोगों को कई बार धोखा भी खाना पड़ता है। इसलिए पहले से सावधान रहना जरूरी है। आचार्य ने लोगों को चार ऐसे चीजों का जिक्र किया है, जिसपर विश्वास करना जानलेवा हो सकता है।
इन चार चीजों पर भरोसा करना जीवन के लिए घातक
श्लोक
नदीनां शस्त्रपाणीनांनखीनां शृङ्गिणां तथा ।
विश्वासो नैव कर्तव्यः स्त्रीषु राजकुलेषु च ॥
नदी
आचार्य चाणक्य कहते हैं, कि व्यक्ति को कभी भी नदी पर भरोसा करना उसमें छलांग नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि नदीं के वेग और गहराई के बारे में अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। ऐसे में बिना नदी के बारे में जानकारी हासिल किए बगैर उसमें उतरता जीवन को खतरे में डालने के सामान होता है।
अस्त्र-शस्त्र वाले लोग
आचार्य चाणाक्य कहते हैं, कि व्यक्ति को अपने जीवन में कभी भी ऐसे लोगों पर विश्वास नहीं करना चाहिए जिनके पास अस्त्र-शस्त्र रहता हो। अगर बातचीत के दौरान आपके किसी बात से ऐसे लोग नाराज हो जाएं तो वह अपने शस्त्रों का इस्तेमाल कर आपको भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे लोगों से दूर रहने में ही भलाई है।
स्त्री
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि सही आचरण और शिक्षित महिला परिवार और समाज को आगे बढ़ाने का कार्य करती है। वहीं, फरेबी और दुष्ट स्वभाव की महिला किसी को भी नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसी महिलाओं पर भूलकर भी विश्वास नहीं करना चाहिए। ऐसी महिलाएं कभी भी आपको बड़ी मुश्किल में फंसा सकती हैं।
नाखून और सींग वाले जानवर
आचार्य चाणक्य के अनुसार, ऐसे जानवरों पर कभी भी मनुष्य को विश्वास नहीं करना चाहिए, जिनके नाखून और सींग होते हैं। ऐसे जानवर आप पर हमला कर भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर ये आपके पालतु जानवर हैं, तब भी इनसे हमेशा सतर्क रहने में ही भ्लाई है। ऐसे जानवर आप पर प्यार में भी हमला कर आपको घायल कर सकते हैं।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
