Chanakya Neeti: प्रेम और वैवाहिक जीवन में चाहते हैं सफलता तो आज से ही अपना लें चाणक्‍य की ये नीति

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2023, 01:45 PM IST

Chanakya Neeti in Hindi: आचार्य चाणक्‍य कहते हैं कि, मानव जीवन में प्रेम और वैवाहिक संबंध बेहद महत्‍वपूर्ण होते हैं। इस क्षेत्र में सफलता प्राप्‍त करने और अपने रिश्‍ते को बनाए रखने के लिए पुरुषों में कुछ गुण होना जरूरी है। आचार्य के अनुसार व्‍यक्ति प्रेम में तभी सफल हो सकता है जब वह कुछ गुणों को अपना ले।

KEY HIGHLIGHTS
  • सफल प्रेम संबंध के लिए महिलाओं का सम्मान करना जरूरी
  • रिश्ते में भरोसा करने का गुण रिश्‍ते को देता है मजबूती
  • प्रेमिका को सुरक्षा देने वाला व्‍यक्ति कभी नहीं होता असफल


Chanakya Neeti in Hindi: मानव जीवन में प्रेम और वैवाहिक रिश्ते को काफी अहम और पवित्र माना जाता है। हर व्‍यक्ति चाहता है कि, कार्य क्षेत्र में सफलता के साथ वह वह इन दोनों रिश्ते में भी सफल रहे, इसके लिए लोग कई प्रयत्‍न भी करते हैं। आचार्य चाणक्‍य ने रिश्‍तों को लेकर अपने नीति शास्‍त में कई अहम बातें कही हैं। आचार्य कहते हैं कि अगर कोई व्यक्ति अपने कार्यक्षेत्र या समाजजिक जीवन में सफल है रहा है तो इसका यह मतलब नहीं कि वह प्रेम और वैवाहिक जीवन में भी सफल होगा। प्रेम में सफल होने के लिए व्‍यक्ति के अंदर कुछ खास गुणों का होने बहुत जरूरी हैं। आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्‍त्र में कुछ ऐसे ही गुणों की जानकारी भी दी है।

Chanakya Niti In Hindi

प्रेम और वैवाहिक जीवन में चाहते हैं सफल तो आज से ही अपना लें चाणक्‍य की बातें

रिश्ते में भरोसा करने का गुण

चाणक्‍य नीति कहते हैं कि हर रिश्‍ते में प्‍यार के साथ भरोसा होना जरूरी है। खासकर प्रेम और वैवाहिक रिश्‍ते में। अगर रिश्ते में भरोसा न हो तो यह बिना किसी पहिए के गाड़ी चलाने जैसा होगा। आचार्य के मुताबिक, जो व्यक्ति अपनी पत्‍नी या प्रेमिका के अलावा किसी पराई महिला की तरफ आकर्षित नहीं होता है, उसका रिश्‍ता बहुत लंबा चलता है।

End of Feed