Abu Dhabi Mandir: अबू धाबी का हिंदू मंदिर क्यों है खास, जानिए इसके बारे में दिलचस्प बातें

Abu Dhabi Mandir: पश्चिम एशिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर अबू धाबी में बनकर तैयार हुआ। लाल पत्थर से बना यह मंदिर आम लोगों के दर्शन के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री मोदी 14 फरवरी को मंदिर का उद्घाटन करेंगे। आइए जानते हैं इस मंदिर की खासियत।

Abu Dhabi Mandir: संयुक्त अरब अमीरात में अबू धाबी के रेगिस्तान के बीच में एक बड़ा हिंदू मंदिर बनाया गया है। BAPS हिंदू मंदिर का उद्घाटन 14 फरवरी को प्रधान मंत्री मोदी द्वारा किए जाने की उम्मीद है। वर्तमान में मंदिर का निर्माण पूरा किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी 13 फरवरी को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में अहलान मोदी कार्यक्रम के तहत भारतीय समुदाय को संबोधित करने वाले हैं। इसके बाद वह 14 फरवरी को मंदिर के आसपास एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। मंदिर लगभग तैयार हो चुका है। आइए जानते हैं इस मंदिर की खास बाते क्या हैं।

Abu Dhabi Mandir

संयुक्त अरब अमीरात किस भगवान का बना है मंदिर

संयुक्त अरब अमीरात में हिंदू समुदाय का पहला मंदिर बन कर तैयार हो चुका है। ये मंदिर भगवान स्वामी नारायण का है। स्वामी नारायण मंदिर का निर्माण भारतीय कारीगरों द्वारा किया गया था। इसे अरबी और हिंदू संस्कृति का प्रतीक माना जाता है। यह मंदिर सात शिखरों पर बना है और प्रत्येक शिखर पर एक देवी-देवता का निवास है।

End of Feed