Abhaya Mudra: क्या है अभय मुद्रा जिससे राहुल गांधी ने BJP पर बोला हमला, जानिए कैसे हुई इसकी उत्पत्ति, क्या है इसका महत्व और फायदे

Abhay Mudra: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सदन में भाषण देते हुए अभयमुद्रा का जिक्र किया। अभय मुद्रा का जिक्र कर राहुल गांधी ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि इस्लाम में भी अभय मुद्रा है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है यह अभय मुद्रा और क्या हैं इसके फायदे।

Abhay Mudra Meaning in Hindi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अभय मुद्रा का जिक्र कर बीजेपी पर तीखा हमला किया। राहुल के बयान पर सदन में जमकर हंगामा हुआ। पीएम मोदी से गृहमंत्री अमित शाह तक ने आपत्ति जताई। राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए अभय मुद्रा की चर्चा की। भगवान शिव से गुरु नानक तक, कई उदाहरण देते हुए राहुल ने कहा कि सारे धर्मों में अभय रहने की बात की जाती है। राहुल ने कहा कि अभय मुद्रा का अर्थ होता है- डरो मत डराओ मत। आइए जानते हैं कि अभय मुद्रा क्या है और इसके क्या फायदे हैं।

Rahul Gandhi Abhay Mudra

अभय मुद्रा का महत्व, लाभ और उत्पत्ति

क्या होती है अभय मुद्रा

यह सबसे प्राचीन मुद्राओं में से एक है। अभय मुद्रा, हिंदू और बौद्ध धर्म में एक महत्वपूर्ण हस्त मुद्रा है, जो सुरक्षा, शांति और भय निवारण का प्रतीक है। और आसानी से समझें तो भयरहित होने की मुद्रा है। यह भारत के सभी धर्मों की मूर्तियों में देखने को मिलती है। इस मुद्रा में दाहिना हाथ कंधे की ऊंचाई पर उठाया जाता है, हथेली बाहर की ओर होती है और उंगलियां सीधी होती हैं।

End of Feed