Sunrise Time Today (9 अप्रैल 2026): हिंदू धर्म में हर दिन की शुरुआत सूर्यदेव के दर्शन से मानी जाती है, यही कारण है कि सनातन धर्म में सूर्योदय का समय बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। आज यानी 9 अप्रैल 2026, गुरुवार का दिन भी आध्यात्मिक दृष्टि से खास है। आज वैशाख माह की सप्तमी तिथि है। अगर आप पूजा-पाठ, व्रत या दिनचर्या को शुभ समय के अनुसार शुरू करना चाहते हैं, तो आपको सूर्योदय का सही समय पता होना जरूरी है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्योदय के समय पूजा, ध्यान और सूर्य को अर्घ्य देना बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि उगते सूर्य की किरणें तन और मन दोनों में सकारात्मक ऊर्जा भरती हैं। इस पवित्र समय में किए गए जप, तप और दान का विशेष महत्व होता है, जो जीवन में शांति, संतुलन और नई ऊर्जा का संचार करता है। आइए जानते हैं अलग-अलग शहरों के अनुसार सूर्योदय का सही समय और पूजन का शुभ मूहूर्त...
आज 9 अप्रैल 2026 को सूर्योदय का समय
| क्रम | शहर | सूर्योदय समय |
| 1 | नई दिल्ली | 05:59 AM |
| 2 | मुंबई | 06:26 AM |
| 3 | कोलकाता | 05:29 AM |
| 4 | चैन्नई | 06:00 AM |
| 5 | बैंगलुरु | 06:05 AM |
| 6 | हैदराबाद | 06:03 AM |
| 7 | जयपुर | 06:05 AM |
| 8 | लखनऊ | 05:51 AM |
| 9 | पटना | 05:41 AM |
| 10 | भोपाल | 06:07 AM |
| 11 | अहमदाबाद | 06:24 AM |
| 12 | चंडीगढ़ | 06:01 AM |
| 13 | देहरादून | 05:55 AM |
| 14 | वाराणसी | 05:46 AM |
| 15 | प्रयागराज | 05:48 AM |
| 16 | अमृतसर | 06:04 AM |
| 17 | श्रीनगर | 06:11 AM |
| 18 | रांची | 05:37 AM |
| 19 | भुवनेश्वर | 05:33 AM |
| 20 | गुवाहाटी | 05:04 AM |
| 21 | नागपुर | 06:00 AM |
| 22 | पुणो | 06:22 AM |
| 23 | सूरत | 06:26 AM |
| 24 | इंदौर | 06:11 AM | 25 | कोच्चि

Sun Rise
आज सूर्योदय किस तिथि में होगा?
पंचांग के अनुसार आज 9 अप्रैल 2026 को सूर्योदय वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि में होगा। यह तिथि धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन सूर्योदय के समय भगवान सूर्य को अर्घ्य देने और विधि-विधान से पूजा करने से जीवन में ऊर्जा, सकारात्मकता और मानसिक शांति प्राप्त होती है।
सूर्य देव की पूजा का सही समय और विधि
सूर्य देव के पूजन का सबसे सही समय सूर्योदय के बाद का समय यानी प्रातः काल 6 बजे से 8 बजे के बीच सबसे उत्तम माना जाता है। इस दौरान आप सूर्यदेव को जल अर्पित करें। गायत्री मंत्र या आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें और व्रत या दिन की शुरुआत शुभ संकल्प के साथ करें।
जानिए मई में पूर्णिमा कब है 2026। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|
