Premanand Ji Maharaj Darshan Timing tomorrow ( 9 April 2026): वृंदावन धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन (Premanand Maharaj Darshan) करने की एक खास अभिलाषा होती है। हर दिन की तरह कल के लिए भी भक्तों में यह जानने की उत्सुकता रहेगी कि Premanand Maharaj ji के दर्शन किस समय होंगे और वे परिक्रमा के लिए कब निकलेंगे। ऐसे में अगर आप कल दर्शन का प्लान बना रहे हैं, तो यहां से पूरा शेड्यूल जान लीजिए।
प्रेमानंद जी महाराज के सुबह के दर्शन का समय
मौजूदा दिनचर्या के अनुसार महाराज जी के सुबह के दर्शन Shri Hit Radha Keli Kunj में होते हैं। जिसका संभावित समय सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे के बीच है। इस दौरान आश्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहते हैं, इसलिए बेहतर दर्शन के लिए सुबह थोड़ा जल्दी पहुंचना सही रहेगा।
प्रेमानंद जी महाराज का कल (9 अप्रैल 2026) का कार्यक्रम
अगर आप महाराज जी के दर्शन के साथ पूरा आध्यात्मिक अनुभव लेना चाहते हैं, तो आश्रम का मॉर्निंग शेड्यूल इस प्रकार है। यह पूरा समय भक्ति, भजन और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर होता है।
- 4:15 AM – 5:45 AM: दैनिक सत्संग
- 5:45 AM – 6:30 AM: मंगल आरती और वन विहार
- 6:30 AM – 8:15 AM: Hit Chaurasi Path (क्योंकि 9 अप्रैल गुरुवार है)
- 7:00 AM – 8:00 AM: एकांतिक वार्तालाप
- 8:15 AM – 9:00 AM: श्रृंगार आरती और भक्त नामावली
- 9:00 AM – 9:30 AM: राधा नाम संकीर्तन
क्या कल परिक्रमा में प्रेमानंद महाराज जी आएंगे?
हाल ही के शेड्यूल के अनुसार, Premanand Ji Maharaj अब सुबह नहीं बल्कि शाम के समय परिक्रमा करते हैं। पहले जो परिक्रमा रात 2 बजे शुरू होती थी, अब उस परिक्रमा का संभावित समय शाम 5:00 बजे के आसपास है। महाराज की परिक्रमा के दौरान वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर भक्तों की लंबी कतारें लग जाती हैं और चलते-चलते ही महाराज जी के दर्शन का लाभ मिलता है।
केली कुंज आश्रम का शाम का शेड्यूल
- 4:00 PM – 4:15 PM: धूप आरती
- 4:15 PM – 5:15 PM: वाणी पाठ
- 5:15 PM – 5:45 PM: सत्संग (गुरुवार होने के कारण)
- 5:45 PM – 6:00 PM: संध्या आरती
आश्रम का शाम का यह समय भी भक्तों के लिए बेहद खास माना जाता है। इस समय भी बहुत सारे लोग आश्रम पहुंचते हैं।
जानिए मई में पूर्णिमा कब है 2026। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|
