Mangal Gochar 2026: 24 अप्रैल 2026 की सुबह 2 बजकर 30 मिनट पर मंगल रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस समय मंगल मीन राशि में स्थित रहेंगे। ज्योतिष में मंगल को साहस, ऊर्जा, भूमि, पराक्रम और एक्शन का ग्रह माना जाता है, जबकि रेवती नक्षत्र को यात्रा, प्रगति, समापन और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इसके स्वामी बुध हैं। मंगल का रेवती नक्षत्र में गोचर व्यक्ति को नई ऊर्जा, साहस और निर्णय लेने की क्षमता देता है। यह समय पुराने कामों को पूरा करने और नई शुरुआत करने के लिए अच्छा माना जाता है। हालांकि इस दौरान जल्दबाजी और गुस्से से बचना जरूरी है, नहीं तो नुकसान हो सकता है। ऐसे में मंगल का यह गोचर कई राशियों के लिए नई ऊर्जा, अवसर और कार्यों में तेजी लेकर आने वाला साबित हो सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को इस गोचर से लाभ मिलेगा।
मेष राशि (Mesh Rashi)
मेष राशि के स्वामी मंगल हैं, इसलिए इस गोचर का सकारात्मक असर इस राशि पर साफ दिखाई देगा। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और आप अपने कामों को तेजी से पूरा कर पाएंगे। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं, खासकर अगर आप लंबे समय से बदलाव की सोच रहे हैं। हालांकि खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। आध्यात्मिक रुचि भी बढ़ सकती है।
मिथुन राशि (Mithun Rashi)
मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर करियर में प्रगति और पहचान दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का परिणाम मिलने लगेगा और सीनियर्स आपकी सराहना कर सकते हैं। अगर आप बिजनेस करते हैं, तो नए प्रोजेक्ट या डील मिलने के योग बन सकते हैं। यह समय आपके लिए प्रोफेशनल ग्रोथ का रहेगा और आपकी छवि मजबूत होगी।
कर्क राशि (Kark Rashi)
कर्क राशि वालों के लिए यह गोचर भाग्य का साथ दिलाने वाला रहेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और नए अवसर आपके सामने आ सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा के योग भी बन सकते हैं, जो आपके लिए लाभकारी साबित होंगे। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता मिलने के संकेत हैं।
सिंह राशि (Singh Rashi)
सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर आर्थिक मामलों में सुधार लेकर आ सकता है। अचानक धन लाभ या किसी पुराने निवेश से फायदा मिलने की संभावना है। हालांकि इस दौरान थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत होगी, खासकर पार्टनरशिप और पैसों के मामलों में। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें, लेकिन कुल मिलाकर यह समय लाभकारी रहेगा।
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)
वृश्चिक राशि के लिए यह गोचर रचनात्मकता और सफलता का समय लेकर आएगा। जो लोग कला, मीडिया या क्रिएटिव फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें विशेष लाभ मिल सकता है। लव लाइफ में भी सुधार होगा और रिश्तों में मजबूती आएगी। संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है और मन प्रसन्न रहेगा।
मीन राशि (Meen Rashi)
मीन राशि में ही यह गोचर हो रहा है, इसलिए इस राशि वालों के लिए यह समय बेहद खास रहेगा। आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। आप अपने कामों को लेकर ज्यादा एक्टिव रहेंगे और नए अवसरों का लाभ उठा पाएंगे। करियर में ग्रोथ के संकेत हैं और आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
जानिए मई में पूर्णिमा कब है 2026। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|
