अध्यात्म

Sunrise Time Today (15 April 2026): आज सूर्योदय का टाइम क्या है? जानें सूर्य देव के पूजन का टाइम और पूजा विधि

Sunrise Time Today (15 April 2026): आज 15 अप्रैल 2026 को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इसके साथ ही आज प्रदोष व्रत भी किया जाएगा। आइए जानते हैं शहरों के अनुसार आज के सूर्योदय का टाइम।

Image

आज सूर्योदय कितने बजे

Sunrise Time Today (15 April 2026): हिंदू धर्म में हर दिन की शुरुआत सूर्यदेव के दर्शन से मानी जाती है, यही कारण है कि सनातन धर्म में सूर्योदय का समय बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। आज यानी 15 अप्रैल 2026, बुधवार का दिन भी आध्यात्मिक दृष्टि से खास है। आज वैशाख माह की त्रयोदशी तिथि है। अगर आप पूजा-पाठ, व्रत या अपनी दिनचर्या को शुभ समय के अनुसार शुरू करना चाहते हैं, तो आपको सूर्योदय का सही समय पता होना जरूरी है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्योदय के समय पूजा, ध्यान और सूर्य को अर्घ्य देना बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि उगते सूर्य की किरणें तन और मन दोनों में सकारात्मक ऊर्जा भरती हैं। इस पवित्र समय में किए गए जप, तप और दान का विशेष महत्व होता है, जो जीवन में शांति, संतुलन और नई ऊर्जा का संचार करता है। आइए जानते हैं अलग-अलग शहरों के अनुसार सूर्योदय का सही समय और पूजन का शुभ मुहूर्त और विधि...

सूर्य देव के पूजन का समय और विधि

यदि आप सूर्य देव का पूजन विधि विधान से करना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले सही समय का पता होना जरूरी है। क्योंकि समय के अनुसार धार्मिक कार्य करना ही आपको पुण्य फल देता है। सूर्य देव के पूजन का सबसे अच्छा समय सूर्योदय के समय (10 मिनट आगे तक) ही माना जाता है। ऐसे में आपको अपने शहर में सूर्योदय का समय पता होना चाहिए। तो आइए जानते हैं शहरों के अनुसार सूर्योदय का टाइम।

1. नई दिल्ली - 05:55 AM

2. मुंबई - 06:23 AM

3. कोलकाता - 05:19 AM

4. चेन्नई - 05:58 AM

5. बेंगलुरु - 06:03 AM

6. हैदराबाद - 06:00 AM

7. अहमदाबाद - 06:12 AM

8. पुणे - 06:20 AM

9. जयपुर - 06:00 AM

10. लखनऊ - 05:40 AM

11. कानपुर - 05:42 AM

12. पटना - 05:25 AM

13. भोपाल - 06:02 AM

14. इंदौर - 06:05 AM

15. चंडीगढ़ - 05:52 AM

16. देहरादून - 05:49 AM

17. वाराणसी - 05:33 AM

18. प्रयागराज - 05:36 AM

19. गुवाहाटी - 04:55 AM

20. शिमला - 05:53 AM

सूर्य देव के पूजन की विधि

प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें। इसके बाद सूर्योदय के समय तांबे के लोटे में जल, लाल फूल, अक्षत और रोली मिलाकर उगते सूर्य को अर्घ्य दें। “ॐ सूर्याय नमः” मंत्र का जप करें। आदित्य हृदय स्तोत्र पढ़ें। अंत में दीप जलाकर आरती करें और स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article