Sun Transit in Aries 2026 : 14 अप्रैल 2026 की सुबह 9 बजकर 38 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य ने मेष राशि में प्रवेश कर लिया है। ज्योतिष के अनुसार मेष सूर्य की उच्च राशि होती है, जहां सूर्य अपनी पूरी ताकत में होते हैं। इस राशि के स्वामी ग्रहों के सेनापति मंगल हैं, जो ऊर्जा, साहस और एक्शन के कारक माने जाते हैं। इस कारण यह गोचर कई राशियों के लिए शुभ रहेगा, लेकिन कुछ राशियों पर इसका प्रभाव सबसे ज्यादा पॉजिटिव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं वे राशियां कौन सी हैं, जिनके लिए यह गोचर सबसे अधिक शुभ रहेगा।
मेष राशि (Mesh Rashi)
मेष राशि वालों के लिए यह समय बेहद शानदार साबित हो सकता है, क्योंकि सूर्य आपकी ही राशि में उच्च के होकर स्थित हैं। इससे आपकी पर्सनैलिटी में जबरदस्त निखार आएगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप अपने फैसले खुद लेने में सक्षम रहेंगे और लोग आपकी बातों को महत्व देंगे। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं, प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। जो लोग बिजनेस करते हैं, उनके लिए यह समय विस्तार और नए प्रयोग करने का हो सकता है। समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा और आपकी पहचान मजबूत होगी।
मिथुन राशि (Mithun Rashi)
मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर आर्थिक दृष्टि से बेहद फायदेमंद रहने वाला है। आपकी आय में वृद्धि के संकेत हैं और नए इनकम सोर्स भी बन सकते हैं।
आपके संपर्क और नेटवर्क मजबूत होंगे, जिससे आपको बड़े अवसर मिल सकते हैं। बिजनेस में नई डील या पार्टनरशिप के योग बन रहे हैं। नौकरी करने वालों को भी अपने कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। यह समय आपकी मेहनत का फल देने वाला साबित हो सकता है।
कर्क राशि (Kark Rashi)
कर्क राशि वालों के लिए यह गोचर करियर के लिहाज से बेहद शुभ रहेगा। आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
आपकी मेहनत और कार्यशैली की सराहना होगी, जिससे समाज और कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सरकारी कामों में भी सफलता मिलने की संभावना है। यह समय आपको प्रोफेशनल लाइफ में नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है।
सिंह राशि (Singh Rashi)
सिंह राशि के लिए यह गोचर भाग्य को मजबूत करने वाला रहेगा, क्योंकि सूर्य आपके स्वामी ग्रह हैं और उच्च अवस्था में होकर आपको पूरा सपोर्ट दे रहे हैं।
इस दौरान रुके हुए काम तेजी से पूरे हो सकते हैं और लंबे समय से अटकी योजनाएं आगे बढ़ सकती हैं। करियर में ग्रोथ के अच्छे अवसर मिलेंगे और आपको अपने काम का बेहतर परिणाम देखने को मिलेगा। यात्रा के योग भी बन सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए प्रगति और सफलता के नए रास्ते खोल सकता है।
धनु राशि (Dhanu Rashi)
धनु राशि वालों के लिए यह गोचर काफी पॉजिटिव रहेगा। यह समय आपके लिए क्रिएटिविटी, शिक्षा और आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला है। स्टूडेंट्स के लिए यह समय बहुत अच्छा साबित हो सकता है, उन्हें अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और जीवन में खुशी का माहौल रहेगा। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा।
मीन राशि (Meen Rashi)
मीन राशि वालों के लिए यह गोचर आर्थिक स्थिरता और लाभ देने वाला रहेगा। आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है और आप धन को बेहतर तरीके से मैनेज कर पाएंगे।आपकी वाणी प्रभावशाली रहेगी, जिससे आप लोगों को आसानी से प्रभावित कर पाएंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और आप मानसिक रूप से संतुलित महसूस करेंगे। यह समय आपके लिए आर्थिक और पारिवारिक दोनों ही मामलों में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
जानिए मई में पूर्णिमा कब है 2026। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|
