Karwa Chauth 2025 Sunrise Time Today (आज सूरज निकलने का समय): करवा चौथ व्रत विवाहित महिलाओं द्वारा पति की लंबी आयु और कुशलता के लिए रखा जाता है। ये व्रत न केवल पारंपरिक रूप से पति‑पत्नी के बीच प्रेम का प्रतीक है, बल्कि समर्पण, श्रद्धा को भी दिखाता है। आज करवा चौथ के दिन सूर्योदय का महत्व है, क्योंकि सूरज निकलने से पहले ही महिलाओं का सरगी ग्रहण करनी होती है। ऐसे में अगर आप भी सूर्योदय का समय सर्च कर रही हैं तो यहां से टाइम देख सकती हैं।
10 अक्टूबर 2025 सूरज निकलने का समय (pic credit: canva)
आज सूर्योदय कितने बजे होगा?
करवा चौथ के दिन यानी 10 अक्टूबर को सूर्योदय सुबह 06 बजकर 25 मिनट पर होगा।
शहर अनुसार सूर्योदय का समय 10 अक्टूबर 2025
| शहर का नाम | सूर्योदय का समय |
| दिल्ली | 6:19 AM |
| कानपुर | 6:08 AM |
| मेरठ | 6:15 AM |
| बनारस | 5:54 AM |
| चंडीगढ़ | 6:30 AM |
| पटना | 5:55 AM |
| हैदराबाद | 6:20 AM |
| बेंगलुरू | 6:15 AM |
| गाजियाबाद | 6:19 AM |
| पुणे | 6:35 AM |
| नोएडा | 6:19 AM |
कितने बजे तक कर सकते हैं सरगी?
सूरज निकलने से पहले ही सरगी करने की परंपरा है। ऐसे में करवा चौथ की सरगी सुबह 04 बजकर 40 मिनट से 05 बजकर 30 मिनट के बीच कर लें, इसके बाद आपको कुछ नहीं खाना चाहिेए।
चांद कितने बजे निकलेगा?
करवा चौथ के दिन चांद निकलने का खास महत्व होता है। शाम तक व्रत करने के बाद चंद्र दर्शन करके ही व्रत खोला जाता है और आज चांद निकलने का समय शाम 08 बजकर 12 मिनट है। यानी चांद आज आपके शहर में 8 बजे के आसपास ही नजर आएगा।
