Aaj Suraj Kab niklega 25 march 2026 (नवरात्रि के सातवें दिन का सूर्योदय टाइम): हिंदू पंचांग के अनुसार सूर्योदय के साथ दिन की शुरुआत मानी जाती है और जब बात माता रानी के 9 विशेष दिनों यानी नवरात्रि की हो तो हर सुबह का महत्व और भी बढ़ जाता है। आज 25 मार्च 2026, बुधवार का दिन नवरात्रि का सातवां दिन है, नवरात्रि का सातवां दिन मां कालरात्रि को समर्पित होता है, जो शक्ति, साहस और नकारात्मक शक्तियों के विनाश का प्रतीक हैं। इस दिन सूर्योदय का समय, पूजा का मुहूर्त और दिनचर्या आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद खास मानी जाती है। लोग सूर्योदय के समय उठकर पूजा-पाठ, योग और ध्यान करते हैं। आइए जानते हैं आज के सूर्योदय का टाइम, आज सूरज कब निकलेगा?
आज सूर्योदय और पूजन का समय क्या है?
आज सूरज कब निकलेगा (25 मार्च 2026)
25 मार्च 2026 को दिल्ली-एनसीआर में सूर्योदय का अनुमानित समय सुबह लगभग 6:20 बजे होगा। हालांकि स्थान के अनुसार इसमें 1–2 मिनट का अंतर हो सकता है।
- दिल्ली (NCR) – सुबह 6:20 बजे
- मुंबई – सुबह 6:35 बजे
- कोलकाता – सुबह 5:37 बजे
- चेन्नई – सुबह 6:03 बजे
- बेंगलुरु – सुबह 6:14 बजे
- हैदराबाद – सुबह 6:11 बजे
- अहमदाबाद – सुबह 6:31 बजे
- जयपुर – सुबह 6:26 बजे
- लखनऊ – सुबह 6:07 बजे
- पटना – सुबह 5:51 बजे
- भोपाल – सुबह 6:18 बजे
- चंडीगढ़ – सुबह 6:19 बजे
- अमृतसर – सुबह 6:23 बजे
- पुणे – सुबह 6:32 बजे
- वाराणसी – सुबह 5:55 बजे
- इंदौर – सुबह 6:21 बजे
- नागपुर – सुबह 6:05 बजे
- सूरत – सुबह 6:33 बजे
- कानपुर – सुबह 6:05 बजे
- रांची – सुबह 5:45 बजे
- गुवाहाटी – सुबह 5:13 बजे
- देहरादून – सुबह 6:13 बजे
- शिमला – सुबह 6:16 बजे
- श्रीनगर – सुबह 6:24 बजे
- तिरुवनंतपुरम – सुबह 6:13 बजे
आज दिन कितने बजे से निकलेगा? (25 मार्च 2026)
आज यानी 25 मार्च को सुबह 6:20 बजे सूर्योदय के साथ Delhi-NCR में दिन की शुरुआत हो जाएगी। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कोई भी शुभ काम सूर्योदय के बाद ही करना चाहिए। आज नवरात्रि का सातवां दिन है, तो आपको लिए सूर्योदय का समय जानना बेहद जरूरी है।
नवरात्रि के सातवें दिन का पूजन टाइम
चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन मां कालरात्रि को समर्पित है। यह देवी दुर्गा का उग्र रूप माना जाता है, जो अपने भक्तों को भय, नकारात्मक शक्तियों और बाधाओं से मुक्ति दिलाती हैं। मां कालरात्रि का स्वरूप भले ही भयंकर दिखाई देता हो, लेकिन वे अपने भक्तों के लिए शुभ फल देने वाली हैं। इसलिए इन्हें 'शुभंकरी' भी कहा जाता है। आज 25 मार्च 2026 को नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि के पूजन का शुभ समय 6:20 AM से 7:35 AM तक और 12:00 PM से 12:48 PM तक है।
