Aaj Suraj Kab niklega 19 march 2026 (नवरात्रि के पहले दिन सूर्योदय का समय): सुबह का समय प्रकृति का सबसे शांत और सकारात्मक पल होता है। सूरज की पहली किरण धरती पर पड़ती है, वातावरण में ताजगी और नई ऊर्जा का संचार होता है। आज देशभर में सुबह का इंतजार खास मायने रखता है, क्योंकि इसी के साथ दिन की शुरुआत और धार्मिक अनुष्ठानों का शुभ समय तय होता है। आज से चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत भी हो रही है। सूर्योदय का यह समय न केवल दिनचर्या के लिए अहम है, बल्कि पूजा-पाठ और व्रत-उपवास की शुरुआत के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है। आइए जानते हैं आज सूरज कब निकलेगा। अपने शहर के अनुसार जानें सूर्योदय का टाइम।
आज सूर्योदय कब होगा
आज सूर्योदय कब होगा
सूर्योदय का समय दिन की शुरुआत के साथ-साथ पूजा-पाठ, योग और ध्यान के लिए बेहद शुभ माना जाता है। आज 19 मार्च 2026 को दिल्ली-एनसीआर में सूर्योदय सुबह लगभग 6:27 बजे होगा। यह समय स्थान के अनुसार कुछ मिनट आगे-पीछे हो सकता है। आगे जानें शहरों के अनुसार सूर्योदय का टाइम
आज 19 मार्च 2026 का सूर्योदय का समय शहरों के अनुसार
- दिल्ली (NCR) - सुबह 6:27 बजे
- मुंबई - सुबह 6:42 बजे
- कोलकाता - सुबह 5:44 बजे
- चेन्नई - सुबह 6:10 बजे
- बेंगलुरु - सुबह 6:21 बजे
- हैदराबाद - सुबह 6:18 बजे
- अहमदाबाद - सुबह 6:38 बजे
- जयपुर - सुबह 6:33 बजे
- लखनऊ - सुबह 6:14 बजे
- पटना - सुबह 5:58 बजे
- भोपाल - सुबह 6:25 बजे
- चंडीगढ़ - सुबह 6:26 बजे
- अमृतसर - सुबह 6:30 बजे
- पुणे - सुबह 6:39 बजे
- वाराणसी - सुबह 6:02 बजे
- इंदौर - सुबह 6:28 बजे
- नागपुर - सुबह 6:12 बजे
- सूरत - सुबह 6:40 बजे
- कानपुर - सुबह 6:12 बजे
- रांची - सुबह 5:52 बजे
- गुवाहाटी - सुबह 5:20 बजे
- देहरादून - सुबह 6:20 बजे
- शिमला - सुबह 6:23 बजे
- श्रीनगर - सुबह 6:31 बजे
- तिरुवनंतपुरम - सुबह 6:20 बजे
आज दिन कितने बजे से निकलेगा
आज 19 मार्च 2026 को दिल्ली-एनसीआर में दिन की शुरुआत यानी सूर्योदय सुबह लगभग 6:27 बजे होगा। हालांकि यह समय स्थान के अनुसार थोड़ा बदल सकता है। धार्मिक कार्यों, पूजा-पाठ व दिनचर्या की शुरुआत के लिए सूर्योदय का समय शुभ माना जाता है। इसलिए इसकी सही जानकारी होनी चाहिए।
आज चैत्र नवरात्र का पूजन टाइम क्या है
नवरात्रि के पहले दिन यानी घटस्थापना (कलश स्थापना) का विशेष महत्व होता है। 19 मार्च 2026 को पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6:29 बजे से 07:43 बजे तक रहेगा। है। किसी कारण यदि सुबह का समय छूट जाए, तो आप दोपहर 12:05 PM से 12:53 PM तक (अभिजीत मुहूर्त) में पूजन करने का विधान है।
