आज है गुरु पूर्णिमा, जानें गुरु पूर्णिमा पर क्या करना चाहिए, और गुरु पूर्णिमा पर क्या नहीं करना चाहिए

Aaj kya hai, Guru Purnima 2025 Today: आज यानी 10 जुलाई गुरुवार को गुरु पूर्णिमा का महापर्व मनाया जा रहा है। आषाढ़ मास की पूर्णिमाको मनाए जाने पर इस पर्व पर सभी अपने गुरुओं को नमन करते हैं। जानें गुरु पूर्णिमा पर क्या करना चाहिए। गुरु पूर्णिमा पर क्या नहीं करना चाहिए।

Aaj kya hai, Guru Purnima 2025 Today: आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा मनाते हैं। इस वर्ष गुरु पूर्णिमा 10 जुलाई गुरुवार को है। गुरुवार का संयोग होने से इस दिन का महत्व और बढ़ गया है। इस चंद्रमा पूर्ण होता है। भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। यह गुरु शिष्य का पवित्र पर्व है। इस महापर्व को बहुत श्रद्धा तथा समर्पण से मनाते हैं। चंद्रमा भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान रहते हैं इसलिए इस दिन शिव उपासना के साथ साथ चंद्रमा को दूध से अर्ध्य भी देते हैं। आइए जानते हैं इस गुरु पूर्णिमा में क्या करें क्या न करें।

Guru Purnima Par Kya karna chahiye

गुरु पूर्णिमा पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं (Pic : Canva)

गुरु पूर्णिमा पर क्या करना चाहिए

  1. इस दिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। यह दिन भगवान विष्णु जी की पूजा का है। इस धार्मिक पुस्तक का पाठ करने से समस्त पापों से मुक्ति मिलती है।
  2. ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नामक महामंत्र का जप करें।
  3. इस दिन रात्रि में हल्दी की माला पर पीला वस्त्र धारण करके बंगलामुखी मंत्र का जप करें।
  4. किसी शिवमंदिर में स्वयंभू शिवलिंग पर रुद्राभिषेक करें।
  5. ॐ नमः शिवाय मंत्र का कम से कम रूद्राक्ष की माला पर 7 माला जपें।
  6. गरीबों में अन्न तथा वस्त्र का दान करें।
  7. इस दिन सत्यनारायण भगवान की कथा का अनंत पुण्य मिलता है।
  8. श्री कृष्ण मंदिर में बांसुरी अर्पित करें।
  9. मंदिर में भंडारा करवाएं।
  10. इस दिन असत्य मत बोलें।
  11. मन,वचन तथा कर्म से अहिंसा का पालन करें।
  12. श्री रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें।
  13. किसी गोशाला में जाएं तथा गो माताओं को भोजन कराएं।
  14. घर के मंदिर में अखंड घी का दीपक जलाएं।

End of Feed