Aaj Kya Hai (आज क्या है): आज कौन सी पूर्णिमा है, आज पूर्णिमा का चांद कितने बजे निकलेगा, आज किसकी पूजा होगी

Aaj Kya Hai (आज क्या है): आज 25 अक्टूबर 2026, रविवार को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और पूर्णिमा तिथि का विशेष संयोग बन रहा है। चलिए जानें आज की पूर्णिमा का नाम क्या है, आज चांद किस समय निकलेगा, आज किस भगवान की पूजा होगी और आज की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है।

Aaj Kaun Si Purnima Hai: धार्मिक दृष्टि से 25 अक्टूबर 2026 का दिन खास है। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज सुबह 11 बजकर 55 मिनट तक आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि रहेगी। चतुर्दशी तिथि के समाप्त होते ही आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का आरंभ हो जाएगा। कल 26 अक्टूबर 2026 की सुबह 9 बजकर 41 मिनट तक आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि रहेगी। ऐसे में आज ही पूर्णिमा तिथि की पूजा की जाएगी। आज यहां पर आप आज की पूर्णिमा तिथि के नाम, महत्व, पूजा के शुभ मुहूर्त और अन्य जरूरी बातों के बारे में विस्तार से जानेंगे।

आज पूर्णिमा है या नहीं

आज पूर्णिमा है या नहीं (Photo- Ai Gemini)

आज कौन सी पूर्णिमा है बताइए

आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का संयोग बन रहा है। ऐसे में आज की पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा के नाम से जाना जाएगा। हालांकि, शरद पूर्णिमा को भारत के विभिन्न क्षेत्रों में कई अन्य प्रमुख नामों से जाना जाता है। जैसे कि कोजागरी पूजा, कोजागरी पूर्णिमा, शरद पूनम, रास पूर्णिमा, आश्विन पूर्णिमा, कुमार पूर्णिमा, कौमुदी व्रत, कौमुदी पूर्णिमा और नवान्न पूर्णिमा आदि।

End of Feed