Aaj Kya hai 19 April 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार 19 अप्रैल 2026, रविवार का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। कई लोगों के मन में यह सवाल है कि क्या आज अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) है या नहीं। दरअसल आज से अक्षय तृतीया की पावन तिथि की शुरुआत हो रही है, लेकिन पर्व का मुख्य उत्सव अगले दिन मनाया जाएगा। आइए विस्तार से जानते हैं आज की तिथि, धार्मिक महत्व और दिन की विशेषता।
आज 19 अप्रैल 2026 की जानकारी, क्या आज अक्षय तृतीया है
आज 19 अप्रैल को क्या है
वैदिक पंचांग के अनुसार वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि आज यानी 19 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 49 मिनट से शुरू हो रही है और यह तिथि 20 अप्रैल सुबह 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगी।
इस प्रकार दिन के शुरुआती समय में द्वितीया तिथि रहेगी और तृतीया तिथि का आरंभ पूर्वाह्न में होगा। यही कारण है कि आज अक्षय तृतीया की शुरुआत तो हो रही है, लेकिन पर्व का मुख्य पालन उदया तिथि के आधार पर किया जाएगा।
क्या आज 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया है
धार्मिक मान्यताओं में किसी भी व्रत या पर्व को मनाने के लिए उदयातिथि यानी सूर्योदय के समय मौजूद तिथि को विशेष महत्व दिया जाता है। चूंकि 20 अप्रैल के सूर्योदय के समय तृतीया तिथि विद्यमान रहेगी, इसलिए अक्षय तृतीया 2026 का पर्व 20 अप्रैल (सोमवार) को मनाना अधिक शुभ माना जाएगा।
इसका अर्थ यह हुआ कि 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया की तिथि प्रारंभ अवश्य हो रही है, लेकिन आज को तैयारी और शुभ आरंभ का दिन माना जा सकता है।
आज 19 अप्रैल का दिन क्यों है विशेष
19 अप्रैल धार्मिक दृष्टि से इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि आज से उस तिथि का प्रवेश हो रहा है जिसे सनातन धर्म में साल के सबसे शुभ दिनों में गिना जाता है। कई लोग आज से ही पूजा की तैयारी, घर की साफ-सफाई, खरीदारी की योजना और दान-पुण्य के संकल्प शुरू कर देते हैं।
मान्यता है कि अक्षय तृतीया से जुड़ी तिथि के प्रवेश के साथ ही शुभ ऊर्जा का प्रभाव बढ़ने लगता है। इसलिए आज का दिन आध्यात्मिक तैयारी, संकल्प और सकारात्मक शुरुआत के लिए उत्तम माना जाता है।
आज 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया कब से है
- अक्षय तृतीया तिथि प्रारंभ - 19 अप्रैल सुबह 10:49 बजे
- अक्षय तृतीया तिथि समापन - 20 अप्रैल सुबह 07:27 बजे
अक्षय तृतीया का 19 अप्रैल 2026 का शुभ मुहूर्त
- दोपहर शुभ समय: 01:58 से 03:35 बजे तक
- शाम शुभ समय: 06:49 से 10:57 बजे तक
- रात्रि शुभ समय (20 अप्रैल): 01:43 से 03:05 बजे तक
इन मुहूर्तों में पूजा, दान, जप, हवन और खरीदारी करना अत्यंत मंगलकारी माना जाता है।
अक्षय तृतीया का धार्मिक महत्व
अक्षय तृतीया हिंदू धर्म का अत्यंत पवित्र और शुभ पर्व है। ‘अक्षय’ शब्द का अर्थ होता है — जो कभी समाप्त न हो। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन किए गए दान, पूजा, जप, तप और शुभ कार्यों का फल जीवनभर बढ़ता रहता है और कभी नष्ट नहीं होता।
इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है। सोना खरीदना, अन्न दान करना, जल सेवा, गौ सेवा और जरूरतमंदों की सहायता करना विशेष पुण्य प्रदान करने वाला माना गया है।
