अध्यात्म

Akshaya Tritiya Daan List: अक्षय तृतीया पर दान करें ये 5 चीजें, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि और आरोग्य

Akshaya Tritiya Daan List: अक्षय तृतीया के दिन केवल खरीदारी करना ही शुभ नहीं होता है, पर कुछ चीजों का दान करने का भी बड़ा महत्व है। आइए जानते हैं अक्षय तृतीया की दान सामग्री लिस्ट...

Image

अक्षय तृतीया दान सामग्री लिस्ट

Akshaya Tritiya Daan List: अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2026) हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र और शुभ दिन माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए दान-पुण्य का फल कभी समाप्त नहीं होता और व्यक्ति को अक्षय सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। खासतौर पर इस दिन कुछ विशेष वस्तुओं का दान करने से न केवल जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है, बल्कि पितरों और देवी-देवताओं की कृपा भी प्राप्त होती है। इसलिए अक्षय तृतीया पर दान का विशेष महत्व बताया गया है। वर्ष 2026 में यह शुभ पर्व 19-20 अप्रैल को मनाया जाएगा। आइए जानते हैं अक्षय तृतीया के दिन किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है।

अक्षय तृतीया दान सामग्री लिस्ट (Akshaya Tritiya Daan Item List)

अन्न और जल का दान

अन्न और जल का दान सबसे बड़े दान में गिना जाता है। इस पावन अवसर पर जरूरतमंदों को भोजन और पानी देना विशेष पुण्य दाई माना जाता है। ऐसा करने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में संतोष व शांति बनी रहती है।

जौ का दान

हिंदू शास्त्रों में जौ के दान को अत्यंत श्रेष्ठ माना गया है, यहां तक कि इसे स्वर्ण दान के बराबर पुण्यदायी बताया गया है। अक्षय तृतीया के दिन जौ दान करने से व्यक्ति को इस जन्म के साथ पूर्व जन्म के पापों से भी निजात मिलती है और सुख-समृद्धि बढ़ती है।

सत्तू का दान

सत्तू गर्मी में शरीर को ठंडक देने वाला आहार है। अक्षय तृतीया पर सत्तू का दान करने से जीवन में शीतलता और संतुलन आता है, साथ ही मानसिक मजबूती भी बढ़ती है।

फलों का दान

फलों का दान करने से मां अन्नपूर्णा की विशेष कृपा प्राप्त होती है। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में अन्न-धन की कभी कमी नहीं होती है। इस दिन मौसमी फल जैसे केला, खरबूजा, तरबूज आदि दान करना शुभ माना जाता है।

वस्त्र दान करें

अक्षय तृतीया के अवसर पर वस्त्रों का दान करना भी अत्यंत पुण्यदायी है। इससे जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और पितरों व देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।

कब मनाया जाएगा अक्षय तृतीया का त्योहार?

अक्षय तृतीया का पर्व वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को पड़ता है और इसे अत्यंत शुभ माना जाता है, खासकर दान, पूजा और नए कार्यों की शुरुआत इस दिन से करनी चाहिए। इस बार 19 अप्रैल से तृतीया तिथि लग रही है। लेकिन उदयातिथि के आधार पर 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article