Aaj Ka Rashifal : इन राशियों को मिलेगा धन और सफलता का साथ, जानें आपका कैसा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (9 May 2026) आज का राशिफल : 9 मई 2026 का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या खराब, इसे आप आज के राशिफल से जान सकते हैं। आगे पढ़ें 12 राशियों का पूर्ण राशिफल।

Aaj Ka Rashifal (9 May 2026) आज का राशिफल : आज ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और शनिवार का यह दुर्लभ संयोग आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज चंद्रमा शनि की राशि मकर में गोचर कर रहे हैं, जबकि सूर्य मेष, शनि-मंगल मीन, शुक्र वृष, गुरु मिथुन और केतु सिंह राशि में स्थित हैं। ग्रहों की यह स्थिति कर्म, न्याय, साधना और आत्मबल को विशेष रूप से प्रभावित करेगी। ज्योतिष अनुसार आज का दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए अत्यंत शुभ है। सुंदरकांड का पाठ और हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करने से शनि दोष शांत होता है तथा जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। सूर्योदय से पहले पीपल को जल अर्पित करना और पीपल के नीचे मंत्र जाप करना भी अत्यंत फलदायी माना गया है।

Aaj Ka Rashifal

आज का राशिफल

मान्यता है कि शनि देव मनुष्य को उसके कर्मों का फल देते हैं। इसलिए आज अन्याय से दूर रहने, सत्य का साथ देने और सेवा भाव अपनाने की विशेष सलाह दी गई है। हनुमान मंदिर जाकर लाल वस्त्र, रोली, पान, जनेऊ, फल, मिष्ठान और राम नाम लिखी पीपल पत्तों की माला अर्पित करना शुभ रहेगा। आइए जानते हैं आज राशियों (Daily Horoscope) के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन?

End of Feed