Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 7 August 2026 : आज 7 अगस्त 2026 को चन्द्रमा वृष राशि में गोचर कर रहे हैं। मंगल मिथुन राशि में आ गए हैं, जबकि सूर्य, गुरु और बुध कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में और शुक्र कन्या राशि में स्थित हैं। शुक्रवार का दिन है और मंगल का मिथुन राशि में गोचर एक महत्वपूर्ण परिवर्तन माना जा रहा है। आज भगवान शंकर की उपासना करना शुभ रहेगा। शिवपुराण का पाठ करें। मिष्ठान और शीतल जल का दान करें।
7 अगस्त का राशिफल
मंगल और बुध की राशि मिथुन में मंगल के गोचर के कारण गुड़, मसूर, लाल वस्त्र, मिठाई और मूंग का दान करना लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें। आज रुद्राभिषेक कराने के लिए भी अच्छा दिन है। शुक्रवार को ऋग्वैदिक श्री सूक्त की 16 ऋचाओं का पाठ करें। सुगंधित इत्र और तीर्थों के जल से रुद्राभिषेक कराना भी शुभ रहेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि का आज का राशिफल
आज सूर्य, बुध और गुरु आपकी राशि से चतुर्थ भाव में हैं, जबकि चन्द्रमा द्वितीय भाव में गोचर कर रहे हैं। जॉब में नए अवसर मिलने के सुखद संयोग बन रहे हैं। बिजनेस के जिन प्रोजेक्ट्स में पहले रुकावट आ रही थी, उनका समाधान आज निकल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है। युवा लव लाइफ को लेकर खुश और प्रफुल्लित रहेंगे। यात्रा करना आपके लिए हितकर रहेगा। मंगल तृतीय भाव में होने से साहस बढ़ेगा, लेकिन घर और ऑफिस में क्रोध करने से बचना जरूरी होगा। बातचीत में संयम रखेंगे तो कई परेशानियों से बच सकते हैं।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें। तिल और उड़द का दान करना श्रेयस्कर रहेगा।
शुभ रंग: लाल और पीला
शुभ अंक: 01 और 03
भाग्य प्रतिशत: 60%
वृषभ राशि का आज का राशिफल
आज चन्द्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं और मंगल द्वितीय भाव में हैं। गुरु, सूर्य और बुध तृतीय भाव में रहकर आपके प्रयासों को मजबूती देंगे। बिजनेस और जॉब में उन्नति के योग बन रहे हैं। जॉब में परिवर्तन का प्रयास कर सकते हैं। ऑफिस में दूसरों के काम पर ध्यान देने के बजाय अपने काम पर फोकस करना आपके लिए बेहतर रहेगा। असत्य और गलत बातों से बचें। शनि बिजनेस से जुड़े किसी विशेष प्रोजेक्ट को सफल बनाने में मदद कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, इसलिए खान-पान और दिनचर्या पर ध्यान दें। दान-पुण्य करने से मानसिक शांति मिलेगी।
उपाय: गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं। श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: सफेद और आसमानी
शुभ अंक: 05 और 06
भाग्य प्रतिशत: 70%
मिथुन राशि का आज का राशिफल
आज चन्द्रमा द्वादश यानी व्यय भाव में गोचर कर रहे हैं। शुक्र चतुर्थ और शनि दशम भाव में स्थित हैं। मंगल का आपकी राशि में गोचर बिजनेस में कई नए अवसर लेकर आ सकता है। जॉब परिवर्तन की कोशिश कर रहे लोगों के लिए भी समय महत्वपूर्ण रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी या किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, इसलिए लापरवाही न करें। आपकी लव लाइफ सुंदर रहेगी। यात्रा की संभावना भी बन रही है।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग: लाल और आसमानी
शुभ अंक: 05 और 08
भाग्य प्रतिशत: 60%
कर्क राशि का आज का राशिफल
आज सूर्य, बुध और गुरु आपकी राशि में स्थित हैं, जबकि मंगल द्वादश भाव में हैं। बिजनेस में लाभ के संकेत मिल रहे हैं। शनि दशम भाव में रहकर करियर में मेहनत बढ़ाएंगे। चन्द्रमा एकादश भाव में होने से बिजनेस और जॉब में रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। जॉब परिवर्तन के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे लोगों को आज सफलता मिलने की संभावना है। स्टूडेंट्स अगर करियर पर फोकस करेंगे तो भविष्य में बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। लव लाइफ में सुखद मोड़ आ सकता है। विवाह योग्य लोगों को परिवार में अपनी बात रखने का अवसर मिल सकता है।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा और नीला
शुभ अंक: 01 और 02
भाग्य प्रतिशत: 65%
सिंह राशि का आज का राशिफल
आज सूर्य द्वादश भाव में रहकर खर्च बढ़ा सकते हैं। मंगल एकादश भाव में हैं और बुध कर्क राशि में व्यय भाव से संबंधित प्रभाव दे रहे हैं। चन्द्रमा दशम भाव में रहकर करियर और कर्मक्षेत्र के लिए शुभ परिणाम देंगे। राजनीतिज्ञों को कामयाबी मिल सकती है। स्टूडेंट्स को सफलता के लिए पढ़ाई और आत्मबल दोनों को मजबूत करना होगा। बिजनेस को बेहतर बनाने के लिए अपनी ऊर्जा और समय का सही उपयोग करें। जल्दबाजी में लिए गए फैसले से बचें। लव लाइफ आज बहुत बेहतर नहीं रहेगी, इसलिए पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। स्वास्थ्य सामान्य और अच्छा रहेगा।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और अनार का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी और लाल
शुभ अंक: 02 और 09
भाग्य प्रतिशत: 65%
कन्या राशि का आज का राशिफल
आज मंगल दशम भाव में रहकर रियल एस्टेट और तकनीकी कार्यों से जुड़े बिजनेस में सफलता दे सकते हैं। सूर्य और बुध एकादश भाव में हैं, जबकि वृष राशि के चन्द्रमा और कर्क राशि के गुरु आर्थिक सुख के संकेत दे रहे हैं। शुक्र और बुध के प्रभाव से बिजनेस में बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है। आपको कुछ नए व्यावसायिक कार्य मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कोई पुराना काम भी आगे बढ़ सकता है। धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प पूरा होगा। पॉलिटिक्स से जुड़े लोगों के लिए भी दिन सफलता देने वाला रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और लव लाइफ में भी सकारात्मकता बनी रहेगी।
उपाय: शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें। तिल का दान करें।
शुभ रंग: बैंगनी और नीला
शुभ अंक: 01 और 03
भाग्य प्रतिशत: 70%
तुला राशि का आज का राशिफल
आज चन्द्रमा अष्टम भाव में होने से स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। गुरु नवम यानी भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे मुश्किल परिस्थितियों में भी मार्गदर्शन मिलेगा। टीचिंग, मीडिया, बैंकिंग और आईटी जॉब से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। जॉब में स्थिति बेहतर रहेगी। धार्मिक सत्संग आपके मन को तनाव और नकारात्मक विचारों से दूर रखने में मदद करेगा। बिजनेस में किसी विशेष कार्य को लेकर अत्यधिक चिंता करना नुकसानदायक हो सकता है। पिता और बड़े भाई का आशीर्वाद आपको आत्मबल देगा।
उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें। मूंग और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: हरा और बैंगनी
शुभ अंक: 04 और 05
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृश्चिक राशि का आज का राशिफल
आज सूर्य, गुरु और बुध आपकी राशि से नवम यानी भाग्य भाव में रहकर सफलता के योग बना रहे हैं। चन्द्रमा सप्तम भाव में हैं, इसलिए बिजनेस और पार्टनरशिप के मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। स्टूडेंट्स को अपने आत्मविश्वास को मजबूत करना चाहिए। मन आनंदित रहेगा और ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। संतान की प्रगति को लेकर लंबे समय से चली आ रही चिंता का समाधान मिल सकता है। पिता का सहयोग लाभदायक रहेगा। स्टूडेंट्स शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और जॉब को लेकर भी प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ में भी सुखद स्थिति बनी रहेगी।
उपाय: माता दुर्गा के मंदिर जाएं और उनके विग्रह की एक परिक्रमा करें। सप्तश्लोकी दुर्गा का 9 बार पाठ करें।
शुभ रंग: पीला और लाल
शुभ अंक: 01 और 05
भाग्य प्रतिशत: 75%
धनु राशि का आज का राशिफल
आज राशि स्वामी गुरु सप्तम भाव में और चन्द्रमा षष्ठम भाव में गोचर करेंगे। सूर्य, गुरु और बुध के प्रभाव से बिजनेस में शुभ परिणाम मिलने के संकेत हैं। किसी धार्मिक संत के घर आगमन से मन प्रसन्न हो सकता है। ऑफिस वर्क को बेहतर करने पर ध्यान दें और कार्यों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। जॉब को लेकर थोड़ी परेशानी रह सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। लव लाइफ को लेकर उत्साह और आनंद बना रहेगा। लव पार्टनर को कोई खूबसूरत पेंटिंग या पसंदीदा उपहार देने से रिश्ते में मधुरता बढ़ सकती है।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें। तिल का दान करते रहें।
शुभ रंग: लाल और हरा
शुभ अंक: 02 और 09
भाग्य प्रतिशत: 60%
मकर राशि का आज का राशिफल
आज पंचम भाव का चन्द्रमा स्टूडेंट्स को सफलता दिला सकता है। शनि तृतीय भाव में गोचर कर रहे हैं। आज धार्मिक अनुष्ठान और आध्यात्मिक उन्नति के लिए अच्छा दिन है। आध्यात्मिक गतिविधियों से मन को शांति मिलेगी। बिजनेस परफॉर्मेंस पहले से बेहतर रहेगा और स्टूडेंट्स को पढ़ाई में मेहनत बढ़ाने की जरूरत है। कर्क राशि के गुरु और सूर्य जीवन को सही दिशा देने में मदद कर सकते हैं। जॉब और व्यवसाय दोनों में सफलता के संकेत हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी और रिश्तों में सकारात्मकता बनी रहेगी।
उपाय: भगवान शंकर की उपासना करें। गुड़ और मसूर की दाल का दान करें।
शुभ रंग: बैंगनी और सफेद
शुभ अंक: 04 और 06
भाग्य प्रतिशत: 65%
कुंभ राशि का आज का राशिफल
आज शनि द्वितीय भाव में और चन्द्रमा चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं। सूर्य, मंगल और बुध शुभ गोचर में हैं। बिजनेस को लेकर तनाव रह सकता है और जॉब में कार्यों की अधिकता के कारण काफी व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक एकता बनाए रखने के लिए सही समय पर उचित निर्णय लेना जरूरी होगा। स्टूडेंट्स को टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि पढ़ाई में लापरवाही परेशानी दे सकती है। घरेलू विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए बातचीत में संयम रखें। शाम के समय धार्मिक यात्रा का संयोग बन सकता है।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और अन्न का दान करें।
शुभ रंग: नीला और बैंगनी
शुभ अंक: 04 और 06
भाग्य प्रतिशत: 75%
मीन राशि का आज का राशिफल
आज तृतीय भाव का चन्द्रमा आपके लिए शुभ परिणाम दे सकता है। शनि आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं और जॉब की प्रगति को लेकर आपको संतुष्टि मिल सकती है। गुरु, सूर्य और बुध पंचम भाव में रहकर शिक्षा और बुद्धि से जुड़े मामलों में लाभ देंगे। बिजनेस में अपनी कार्यपद्धति को सही दिशा देने का प्रयास करेंगे और सहयोगियों का पूरा योगदान मिलेगा। किसी नए बिजनेस प्रोजेक्ट को हासिल करने में सफलता मिल सकती है। जॉब में पद परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आर्थिक सुख अच्छा रहेगा और करियर को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम जीवन में व्यस्तता रह सकती है, इसलिए पार्टनर के लिए समय निकालना जरूरी होगा।
उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल और हरा
शुभ अंक: 01 और 02
भाग्य प्रतिशत: 75%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और ज्योतिष विद्या के अच्छे जानकार लेखक द्वारा विश्लेषण करके दी गई है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। आपके ऊपर इसका प्रभाव आपकी व्यक्तिगत जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति और महादशाओं पर भी निर्भर करेगा। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
